सैमसंग फिर देगी गैलेक्सी ऑन5 प्रो और गैलेक्सी ऑन7 प्रो पर छूट

सैमसंग ने जानकारी दी है कि इस सेल में गैलेक्सी ऑन5 प्रो व सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो के लिए ख़ासी मांग देखी गई और ग्राहकों ने ऑन7 प्रो को इस सेल के दौरान ऑन7 प्रो को 3 गुना ज़्यादा सर्च किया।

सैमसंग फिर देगी गैलेक्सी ऑन5 प्रो और गैलेक्सी ऑन7 प्रो पर छूट
ख़ास बातें
  • ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से 90 जीबी तक 4जी डेटा मिलेगा
  • Galaxy On5 Pro और Samsung Galaxy On7 Pro को ऑफर में बेचा जाएगा
  • सैमसंग इंडिया मंगलवार को हैप्पी आवर्स सेल आयोजित कर रही है
विज्ञापन
सैमसंग लगातार ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने बजट स्मार्टफोन पर ऑफर दे रही है। सैमसंग ने पिछले हफ्ते सैमसंग हैप्पी आवर्स सेल का आयोजन किया था। कंपनी ने इस दौरान, अपने Samsung Galaxy On5 Pro और Samsung Galaxy On7 Pro स्मार्टफोन पर छूट दी थी। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस सेल में गैलेक्सी ऑन5 प्रो व सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो के लिए ख़ासी मांग देखी गई और ग्राहकों ने ऑन7 प्रो को इस सेल के दौरान ऑन7 प्रो को 3 गुना ज़्यादा सर्च किया। यह सेल अमेज़न डॉट कॉम और सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होकर 2 बजे तक चलेगी।

सैमसंग की हैप्पी हावर्स सेल के दूसरे एडिशन के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से 90 जीबी तक 4जी डेटा मिलेगा। सेल का आयोजन मंगलवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगी। लेकिन 12 बजे सेल में वहीं ग्राहक हिस्सा ले पाएंगे जो  क्रेडिट या डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अमेज़न पे से भुगतान करेंगे। वहीं, कैश ऑन डिलिवरी का विकल्प दोपहर 12 बजे 30 मिनट मिलेगा।

इस सेल के तहत, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो को 6,990 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की एमआरपी 9,190 रुपये है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो को 7,490 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन की एमआरपी 11,190 रुपये है। गैलेक्सी ऑन सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोन पिछले साल जुलाई महीने में भारत में लॉन्च किए गए थे। ये सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 और सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 के अपग्रेड हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो में 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरं हैं। दोनों फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलते हैं। सैमसंग के इन स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट वाले ये फोन वीओएलटीई के साथ 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से लैस हैं। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.1 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

अब बात सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो की। इस फोन में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस 3475 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Samsung Galaxy On5 Pro और Samsung Galaxy On7 Pro पर छूट के अलावा अमेज़न की ओर से जियो प्राइम कंप्लिमेंट्री ऑफर भी दिया जा रहा है। ग्राहक अगर अपने जियो नंबर को 309 रुपये से रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 10 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसी तरह से 509 रुपये के रीचार्ज पर अतिरिक्त 15 जीबी डेटा मिलेगा। ग्राहक अगले 6 रीचार्ज तक डेटा पाते रहेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »