• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेनोवो वाइब के5 नोट, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो और गैलेक्सी ऑन7 प्रो मिल रहे हैं सस्ते में

लेनोवो वाइब के5 नोट, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो और गैलेक्सी ऑन7 प्रो मिल रहे हैं सस्ते में

लेनोवो वाइब के5 नोट, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो और गैलेक्सी ऑन7 प्रो मिल रहे हैं सस्ते में
ख़ास बातें
  • लेनोवो वाइब के5 नोट का 4 जीबी रैम वेरिएंट सस्ते में मिल रहा है
  • अमेज़न पर सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो पर छूट मिल रही है
  • गैलेक्सी ऑ7 प्रो व ऑन 5 प्रो पर 1,200 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है
विज्ञापन
अगर आप बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ने अपने वीकेंड ऑफर देना शुरू कर दिए हैं। लेनोवो और सैमसंग के स्मार्टफोन सस्ते में मिल रहे हैं। लेनोवो वाइब के5 नोट फ्लिपकार्ट पर और सैमसंग ऑन5 प्रो व सैमसंग ऑन7 प्रो स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया पर 'लिमिटेड पीरियड ऑफर' के तहत कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सबसे पहले बात लेनोवो वाइब के5 नोट की। इस फोन के 4 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट पर यह छूट 'लिमिटेड पीरियड ऑफर' के तहत मिल रहा है। 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 13,499 रुपये में मिलता है लेकिन अभी इसे फ्लिपकार्ट से 1,000 रुपये कम कीमत में 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। के5 नोट का 3 जीबी रैम वेरिएंट 11,999 रुपये में मिलता है।

लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।  ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। लेनेवो वाइब के5 नोट एक 4जी डुअल-सिम (नैनो) फोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनेवो वाइब के5 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो और गैलेक्सी ऑन7 प्रो की बात करें तो ये दोनों फोन भारत में जुलाई 2016 में लॉन्च किए गए थे। इन डिवाइस को लॉन्च के समय क्रमशः 9,190 रुपये और 11,190 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब अमेज़न पर इन दोनों फोन को 1,200 रुपये की कटौती के साथ बेचा जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो जहां 7,990 रुपये में तो गैलेक्सी ऑन7 प्रो 9,990 रुपये में उपलब्ध है। ये ऑफर अमेज़न द्वारा ही दिया जा रहा है क्योंकि सैमसंग ने इस तरह की किसी भी आधिकारिक कटौती से इनकार किया है। दोनों फोन अमेज़न पर गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
 
samsung galxy on5 pro

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलते हैं। सैमसंग के इन स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट वाले ये फोन वीओएलटीई के साथ 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से लैस हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.1 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

अब बात सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो की। इस फोन में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस 3475 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »