• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung ने ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में 27 प्रतिशत ग्रोथ के साथ बनाया रिकॉर्ड

Samsung ने ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में 27 प्रतिशत ग्रोथ के साथ बनाया रिकॉर्ड

मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 की पहली तिमाही यानि Q1 2021 में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट्स ने 27 प्रतिशत की year-on-year (YoY) ग्रोथ दर्ज की है।

Samsung ने ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में 27 प्रतिशत ग्रोथ के साथ बनाया रिकॉर्ड

2021 की पहली तिमाही में LG जैसी बड़ी ब्रांड स्मार्टफोन बिजनेस से बाहर जा चुकी है

ख़ास बातें
  • Q1 2021 में Samsung ने हासिल की 27 प्रतिशत की विकास दर
  • Apple इस लिस्ट में रही दूसरे स्थान पर
  • Xiaomi, Oppo, और Vivo लिस्ट में क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर
विज्ञापन
एक मार्केट रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 की पहली तिमाही यानि Q1 2021 में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट्स ने 27 प्रतिशत की year-on-year (YoY) ग्रोथ दर्ज की है। विश्व भर में स्मार्टफोन मार्केट में Samsung ने मार्केट शेयर में पहला स्थान हासिल किया है। उसके बाद Apple को दूसरा स्थान मिला और चीन की तकनीकी कंपनियां जैसे Xiaomi, Oppo, और Vivo ने टॉप फाइव की इस लिस्ट को इस क्रम में पूरा किया। Canalys का कहना है कि कोरोना के चलते कुछ ब्रांड्स ने भारत में डिवाइस शिपमेंट को प्राथमिकता नहीं दी। वहीं यूरोप जैसे देश जो कोरोना संकट से उबर चुके हैं, उन पर ध्यान दिया।

Canalys की रिपोर्ट कहती है 2021 की पहली तिमाही में वैश्विक स्तर पर स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स 347 मिलियन यूनिट पर पहुंची। इसमें अकेली सैमसंग ने 76.5 मिलियन शिपमेंट्स कीं। इसका मार्केट शेयर पिछले साल की तरह ही 22 प्रतिशत रहा। वहीं Apple ने 52.4 मिलियन आईफोन की शिपमेंट्स कीं। इसी के साथ कंपनी ने 1 प्रतिशत की YoY ग्रोथ दर्ज की और 15 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया। एप्पल की सफलता का कारण इसके iPhone 12 models रहे और साथ ही iPhone 11 की भी काफी मांग रही।

Xiaomi ने इस तिमाही में अपनी सबसे अच्छी परफॉर्मेंस दर्ज की और 49 मिलियन यूनिट शिप कीं। इसकी ग्रोथ प्रतिशत 62 रही और 14 प्रतिशत का मार्केट शेयर रहा।  

"बेहतरीन प्रोडक्ट वैल्यू के साथ ही Xiaomi अब लोकल टेलेंट को रिक्रूट करते हुए प्रगति कर रही है। इससे यह अधिक चैनल फ्रेंडली बन रही है और उम्दा नई खोजें भी कर रही है। जैसा कि Mi 11 Ultra और पिछले समय आए फोल्डेबल Mi Mix Fold को देखकर पता चलता है।" कैनालिस के रिसर्च मैनेजर बेन स्टेंटॉन ने कहा। उन्होंने कहा कि शोओमी का सरासर विस्तार इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स को अन्य प्रतिद्वंदी ब्रांड्स के मुकाबले पैसा बनाने का बेहतर अवसर देता है।

इस लिस्ट में चौथा और पांचवा स्थान क्रमश: Oppo (11 प्रतिशत मार्केट शेयर) और Vivo (10 प्रतिशत मार्केट शेयर) को मिला। ओप्पो ने 37.6 मिलियन जबकि विवो ने 36 मिलियन यूनिट्स शिप कीं। दूसरी सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स ने 95.9 यूनिट्स शिपमेंट के द्वारा 28 प्रतिशत का एक संचित मार्केट शेयर हासिल किया। इसमें पूर्व की विश्व में अग्रणी Huawei भी शामिल है। जिसने अमेरिकी प्रतिबंधों से हताहत होने के बाद भी Q1 2021 18.6 मिलियन यूनिट्स शिप कीं।

वहीं 2021 की पहली तिमाही में LG का स्मार्टफोन बिजनेस से निकास भी देखा गया। कैनालिस के एनालिस्ट संयम चौरसिया ने कहा कि यह विकास स्मार्फोन मार्केट में एक नए युग का प्रतीक है। यह साबित करता है कि चैनल रणनीति और आक्रामक कीमत आज के समय में हार्डवेयर अंतर से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि LG जो कि अमेरिका में बहुमत शेयर (2020 के कुल शेयर का 80 प्रतिशत) में थी, ने अपना व्यापार बंद करके Motorola, TCL, Nokia, और ZTE जैसी ब्रांड्स के लिए नए अवसर दिए हैं जिन्होंने अपने कीमत बिंदू को $200 (लगभग 15,000 रुपये) से नीचे ही रखा।

Q1 2021 में यूरोप जैसे क्षेत्र, जो कि अब कोरोना से उबर रहे हैं, शिपमेंट ग्रोथ के भागीदार रहे। वहीं भारत जैसे देश, जो कोरोना से बुरी तरह जूझ रहे हैं, में कंपनियों ने शिपमेंट्स को प्राथमिकता नहीं दी।

Canalys के अनुसार नाजुक पुर्जे, जैसे कि चिपसेट, अब चिंता का मुख्य विषय बन चुके हैं और आने वाली तिमाहियों में स्मार्टफोन शिपमेंट्स को प्रभावित कर सकते हैं। इनका अभाव वैश्विक ब्रांड्स को आवंटन की खरीद फरोख्त करने की अधिक शक्ति देगा जिससे छोटी ब्रांड्स को भी दबाव के चलते LG की तरह बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Market Share news
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »