Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन में हो सकती हैं 3 बैटरी, पेटेंट से मिला संकेत

कोरिया इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स इनफॉर्मेशन सर्विस ( KIPRIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के लिए एक कथित पेटेंट और ड्रॉइंग्स दिखी हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2025 15:18 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z TriFold कहा जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • पिछले वर्ष चीन की Huawei ने पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया था

यह एक सांकेतिक इमेज है

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Samsung का ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए हाल ही दाखिल किए गए एक पेटेंट से इसके डिजाइन के बारे में जानकारी मिली है। हालांकि, सैमसंग ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। इसे Samsung Galaxy Z TriFold कहा जा सकता है। 

कोरिया इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स इनफॉर्मेशन सर्विस ( KIPRIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के लिए एक कथित पेटेंट और ड्रॉइंग्स दिखी हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन का इंटरनल डिजाइन काफी अलग है। इसके डायग्राम से पता चला रहा है कि इसमें तीन बैटरी होंगी। इसमें प्रत्येक पैनल में एक बैटरी है जो आपस में रिबन केबल्स से जुड़ी हैं। इसकी प्रत्येक बैटरी का साइज पहले से तीसरे तक बढ़ रहा है, जिससे इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में सैमसंग के मौजूदा Galaxy फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में अधिक बैटरी कैपेसिटी मिल सकती है। 

इस स्मार्टफोन के जिस पैनल में कैमरा है वह सबसे स्मॉल बैटरी के साथ है क्योंकि कैमरा मॉड्यूल ने इस सेक्शन का एक बड़ा हिस्सा घेरा है। इसके तीसरे पैनल में सबसे बड़ी बैटरी दिख रही है। हालांकि, इस पेटेंट में इन बैटरी की वास्तविक कैपेसिटी की जानकारी नहीं है। इसमें हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 की 4,400 mAh की तुलना में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन को दक्षिण कोरिया के Gyeongju में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाले एशिया-पैसेफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट में पेश किया जा सकता है। पिछले वर्ष चीन की Huawei ने पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस सेगमेंट में कुछ अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने मॉडल लॉन्च कर सकती हैं। 

Samsung Galaxy Z TriFold को शुरुआत में दक्षिण कोरिया और चीन में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में पूरी तरह अनफोल्ड करने 9.96 इंच और फोल्ड करने पर 6.54 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.