Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जून 2026 23:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Samsung Galaxy Z Fold 8 के साथ इस स्मार्टफोन को लाया जा सकता है। 

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की मॉडल नंबर - SM-F976B के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को कुछ टिप्सटर्स ने लीक किया है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 8 इंच की इनर स्क्रीन हो सकती है। ये दोनों स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती हैं। 

आगामी स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए डुअल 10 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की अनफोल्ड करने पर थिकनेस 4.1 mm की हो सकती है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगले महीने लंदन में आयोजित होने वाले सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को Samsung Galaxy Z Fold 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

इस वर्ष फरवरी में लॉन्च की गई Samsung Galaxy S26 सीरीज  को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च के शुरुआती छह सप्ताह में सेल्स पिछले वर्ष पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा रही है। यूरोप में विशेषतौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra की सेल्स ज्यादा रही है। इसके पीछे इस स्मार्टफोन के प्राइस में Samsung Galaxy S25 Ultra की तुलना में बढ़ोतरी नहीं होना और नए प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर प्रमुख कारण हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.