Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस

Samsung इस साल की दूसरी छमाही में Samsung Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च कर सकता है, जिसके साथ Galaxy Z Flip 8 भी दस्तक देगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मार्च 2026 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में 120Hz डायनामिक AMOLED डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung इस साल की दूसरी छमाही में Samsung Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च कर सकता है, जिसके साथ Galaxy Z Flip 8 भी दस्तक देगा। हालांकि, लॉन्च में अभी काफी महीने बाकी हैं, लेकिन हाल ही में एक लीक से फोन के लुक और डिजाइन के बारे में खुलासा हुआ है। लीक से पता चला है कि आगामी बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन में पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर बैटरी और चार्जिंग सिस्टम होगा। गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिल सकता है। आगामी फोन में मौजूदा मॉडल की तरह ही मेन और कवर डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट होगा। आइए Samsung Galaxy Z Fold 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Specifications (Expected)

टिपस्टर एंथनी ने X पर Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि इसमें 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले और 8 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले होगी। दोनों डिस्प्ले 120Hz डायनामिक AMOLED डिस्प्ले से लैस होंगी। इंटरनल डिस्प्ले में ड्यूल लेयर अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) का उपयोग किया जाएगा। Galaxy Z Fold 8 में लेजर-ड्रिल्ड डिस्प्ले मेटल सपोर्ट प्लेट का उपयोग होने की संभावना है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 1/1.3 इंच साइज का 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर उपयोग हो रहा है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट का यह ओवरक्लॉक्ड वेरिएंट पहले से ही Galaxy S26 Ultra में उपयोग हो रहा है। आगामी फोल्डेबल फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 12GB/16GB RAM और 256GB, 512GB या 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

Galaxy Z Fold 8 में 5000mAh की बैटरी होगी जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने की उम्मीद है। जबकि वर्तमान फोल्डेबल फोन में 4,400mAh बैटरी है जो कि  25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। लीक से पता चला है कि Galaxy Z Fold 8 में 5,000mAh की कैपेसिटी से ज्यादा की बैटरी नहीं की जा सकती है। जबकि अन्य फोल्डेबल फोन में ज्यादा बैटरी दी जा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.