Samsung Galaxy Z Flip स्मार्टफोन के दाम में 7,000 रुपये की कटौती

Samsung Galaxy Z Flip की भारत में कीमत 1,15,999 रुपये से घटकर अब 1,08,999 रुपये हो गई है। यह कीमत स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 2 जुलाई 2020 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip अमेज़न और सैमसंग इंडिया पर उपलब्ध
  • सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • सैमंसंग साइट पर ग्राहकों को 8,000 रुपये का अपग्रेड बोनस

Samsung Galaxy Z Flip का दाम अब तक 1,15,999 रुपये था

Samsung Galaxy Z Flip स्मार्टफोन भारत में 7,000 रुपये सस्ता हो गया है। कीमत में हुई कटौती के साथ-साथ Samsung ने उन ग्राहकों के लिए भी कुछ ऑफर्स भी पेश किए हैं, जो Samsung India की वेबसाइट से इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में फरवरी में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन केवल सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में ही खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में 'फ्लेक्स मोड' भी दिया गया है, इसकी मदद से चुनिंदा ऐप्स स्प्लिट स्क्रीन मोड में चलेंगे, जब स्क्रीन थोड़ा सा फोल्ड होगा। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा और 3,300 एमएएच की बैटरी भी मौजूद है।
 

Samsung Galaxy Z Flip price in India, offers

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप की भारत में कीमत 1,15,999 रुपये से घटकर अब 1,08,999 रुपये हो गई है। यह कीमत स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। Samsung Galaxy Z Flip स्मार्टफोन Amazon India, Samsung India site और अन्य ऑफलाइन माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है। तीन कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें आपको मिरर ब्लैक, मिरर गोल्ड और मिरर पर्पल कलर मिलेंगे।

Samsung ने अपने प्रेस नोट में ऐलान किया कि सैमसंग इंडिया वेबसाइट से स्मार्टफोन खरीदने पर कई बैंक्स पर 18 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प मिलेगा। ग्राहक को 8,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी प्राप्त होगा, अगर वह कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन से गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप को अपग्रेड करते हैं तो।

इसके अलावा HSBC कार्डधारकों को Amazon India वेबसाइट पर 5 प्रतिशत छूट प्राप्त होगी। वहीं, प्राइम मेंबर्स को Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत छूट मिलेगी।
Advertisement
 
 

Samsung Galaxy Z Flip specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। इसमें एक ई-सिम इस्तेमाल होगा और एक नैनो सिम कार्ड स्लॉट है। यह एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसका प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले 6.7 इंच का है। यह फुल-एचडी (1080x2636 पिक्सल, 21.9:9, 425 पीपीआई) डायनमिक एमोलेड पैनल है। इसे इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले के नाम से बुलाया जाता है। बाहर की तरफ 1.1 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 112x300 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 303 पीपीआई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह 8 जीबी तक रैम के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यहां एक 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है और इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है। कंपनी ने फोन में HDR10+ वीडियो रिकॉर्डिंग होने की बात की है। फ्रंट पैनल पर Samsung Galaxy Z Flip में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस (ए-जीपीएस) शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

फोल्ड होने पर Samsung Galaxy Z Flip का डाइमेंशन 87.4x73.6x17.33 मिलीमीटर है। अनफोल्ड होने पर डाइमेंशन 167.3x73.6x7.2 मिलीमीटर है। इसका वज़न 183 ग्राम है। फोन में सिंगल मोनो स्पीकर है। इसकी बैटरी 3,300 एमएएच की है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप हैंडसेट फ्लेक्स मोड यूआई के साथ आता है जिसे Google के साथ साझेदारी में बनाया गया है। यह हाइडवे हिंज द्वारा इनेबल किया जा सकता है जो यूज़र्स को गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप को अलग-अलग एंगल में खोलने की सुविधा देता है।
Advertisement

गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप का फ्लेक्स मोड यूज़र्स को प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले को 'दो 4 इंच की स्क्रीन' के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2636 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.