Samsung के फोल्डेबल फोन हुए सस्ते! Rs 12,000 तक के डिस्काउंट पर खरीदें Galaxy Z Flip 7 मॉडल्स

Samsung अपने Galaxy Z Flip7 और Z Flip7 FE फोल्डेबल स्मार्टफोन मॉडल्स पर बड़ा बैंक डिस्काउंट ऑफर या एक्सचेंज बोनस दे रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अगस्त 2025 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Z Flip7 और Flip7 FE पर 12,000 रुपये तक का ऑफर
  • 24 महीने तक No Cost EMI का ऑफर भी
  • दोनों फोल्डेबल फोन में Galaxy AI, FlexWindow और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स

Galaxy Z Flip 7 का लॉन्च प्राइस 1,09,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के बाद यह 97,999 रुपये में मिल सकता है

Samsung ने अपनी लेटेस्ट फोल्डेबल सीरीज - Galaxy Z Flip 7 और Z Flip 7 FE पर इंडिया में लिमिटेड पीरियड ऑफर की घोषणा की है। Galaxy Z Flip7 पर 12,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक या एक्सचेंज बोनस, जबकि Flip 7 FE पर 10,000 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी 24 महीनों तक No Cost EMI का विकल्प भी दे रही है, जो इस डील को और भी किफायती बना देता है। Galaxy Z Flip 7 को Samsung ने एक कॉम्पैक्ट AI स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है, जिसमें नया FlexWindow डिस्प्ले दिया गया है। Z Flip 7 FE को थोड़ा सस्ता लेकिन पावरफुल ऑप्शन है। इसमें 6.7-इंच का मेन डिस्प्ले और AI इंटीग्रेशन के साथ 50MP FlexCam दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 7, Z Flip 7 FE Deal

Samsung अपने दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन मॉडल्स पर बड़ा बैंक डिस्काउंट ऑफर या एक्सचेंज बोनस दे रहा है। Galaxy Z Flip 7 पर 12,000 रुपये, जबकि Galaxy Z Flip 7 FE पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। ग्राहक बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस में से किसी एक को चुन सकते हैं। हालांकि, इन दोनों ही ऑफर के साथ 24 महीनों तक की No-Cost EMI को क्लब किया जा सकता है।

Galaxy Z Flip 7 की असली कीमत 1,09,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के बाद यह 97,999 रुपये में मिल सकता है। Galaxy Z Flip 7 FE का मूल प्राइस 95,999 रुपये है, लेकिन लिमिटेड ऑफर में इसका इफेक्टिव प्राइस 85,999 रुपये हो जाएगा। दोनों फोन्स की बिक्री Samsung की वेबसाइट और रिटेल चैनलों पर शुरू हो चुकी है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 specifications

Galaxy Z Flip 7 को Samsung ने एक कॉम्पैक्ट AI स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है, जिसमें नया FlexWindow डिस्प्ले दिया गया है। यह 4.1-इंच का Super AMOLED FlexWindow है, जो 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और Vision Booster जैसे फीचर्स के साथ आउटडोर यूसेज में बेहतर व्यूइंग देता है। फोन का मेन डिस्प्ले 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X है। इस फोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है।

इसमें 4300mAh की बैटरी है, जो Flip सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी है और 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक ऑफर करने का दावा करती है। Galaxy Z Flip 7 का वजन 188 ग्राम है और फोल्ड होने पर 13.7mm मोटा है। इसके हिंज और फ्रेम को Armor Aluminum और Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

Galaxy Z Flip 7 FE specifications

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE Android 16-बेस्ड One UI 8 पर चलता है। फोन में 6.7-इंच डायनामिक AMOLED 2X मेन स्क्रीन है, जिसमें 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। वहीं, कवर स्क्रीन 3.4-इंच सुपर AMOLED पैनल के साथ आती है। फोन में मालिकाना Exynos 2400 चिपसेट है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज को जोड़ा गया है। 

बाहर की तरफ Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में 2x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अंदर की स्क्रीन पर 10-मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी मोटाई 6.9 mm (खुला होने पर) और 14.9 mm (बंद होनेपर ) है। फोन में IP48 रेटेड बिल्ड मिलता है। Galaxy Z Flip 7 FE में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 4,000mAh की बैटरी है।

Galaxy Z Flip 7 की असली कीमत क्या है?

Galaxy Z Flip 7 का लॉन्च प्राइस 1,09,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के बाद 97,999 रुपये में मिल रहा है।

Galaxy Z Flip 7 FE की इफेक्टिव कीमत कितनी है?

ऑफर के बाद Galaxy Z Flip 7 FE की इफेक्टिव कीमत 85,999 रुपये हो जाएगी।

ऑफर में क्या-क्या शामिल है?

10,000-12,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक या अपग्रेड बोनस और 24 महीने तक No Cost EMI।

Galaxy Z Flip 7 और Z Flip 7 FE में क्या फर्क है?

Z Flip 7 में बड़ी FlexWindow, ज्यादा बैटरी और ज्यादा कलर ऑप्शन हैं। FE वेरिएंट थोड़ा सिंपल और सस्ता है।

Z Flip 7 में क्या खास AI फीचर्स हैं?

FlexWindow पर AI टेक्स्ट प्रिडिक्शन, क्विक रिप्लाई, वॉइस AI और डायनामिक शॉट्स जैसे फीचर्स हैं।

Galaxy Z Flip 7 की बैटरी कितनी है?

4300mAh बैटरी है, जो Flip सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and sleek IP48-rated design
  • One UI 8 brings plenty of handy AI features
  • Vibrant displays with thin borders
  • Battery lasts a day of heavy use
  • Bad
  • Hinge is a bit too stiff or rigid
  • Cover display experience underwhelming
  • Gets very hot when using the camera
  • Charging is relatively slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

4.10 इंच

Cover Resolution

948x1048 पिक्सल

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

3.3 मेगाहर्ट्ज़ डका-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2520x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Honor Pad 20 टैबलेट लॉन्च, 8MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  2. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  6. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  9. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  10. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.