7,040mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy Tab A8 2021! स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स ऑनलाइन लीक

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 2021 में 10.5 इंच WUXGA (1920×1200 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ होगा। यह टैबलेट Unisoc T618 प्रोसेसर के साथ से लैस होगा, जिसके साथ कई कॉन्फिग्रेशन मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 सितंबर 2021 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A8 2021 में मिल सकते हैं कई कॉन्फिग्रेशन
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 2021 में मिल सकता है 10.5 इंच डिस्प्ले
  • यह टैबलेट Unisoc T618 प्रोसेसर के साथ से लैस होगा
Samsung Galaxy Tab A8 2021 को जल्द ही कंपनी के लेटेस्ट टैब के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। यह टैब Samsung Galaxy Tab A7 का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल सितंबर महीने में ही लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 2021 की बात करें, तो लेटेस्ट रिपोर्ट में टैब के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक की गई है। यही नहीं रिपोर्ट में टैब के रेंडर्स भी लीक किए गए हैं, जिससे सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 2021 का कथित डिज़ाइन भी देखने को मिला है।

Steve Hemmerstoffer के कॉलेब्रेशन में 91mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट में Samsung Galaxy Tab A8 2021 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 2021 में 10.5 इंच WUXGA (1920×1200 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ होगा। यह टैबलेट Unisoc T618 प्रोसेसर के साथ से लैस होगा, जिसके साथ कई कॉन्फिग्रेशन मिल सकते हैं। जैसे 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज आदि। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वेरिएंट्स अलग-अलग मार्केट्स पर निर्भर करेंगे।

फोटो और वीडियो के लिए गैलेक्सी टैब ए8 2021 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

इसके अलावा, इस टैबलेट में 7,040mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। टैब में गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

रेंडर की बात करें, तो यह टैब आयतकार है। वहीं, डिस्प्ले में मोटे बेजल्स देखे जा सकते हैं। टैब के दाएं किनारे पर सेल्फी कैमरा देखा जा सकता है। इसके अलावा, इस किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। टैब के बैक पैनल पर सिंगल कैमरा स्थित है और बैक पैनल के बीचोबीच Samsung लोगो देखा जा सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, टैब का डायमेंशन 246.7 x 161.8 x 6.9mm होगा, जिसमें 8.7mm कैमरा बम्प शामिल है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.