Samsung Galaxy Tab A 2017 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

सैमसंग इंडिया ने मंगलवार को भारत में अपना नया गैलेक्सी टैबलेट टैब ए 2017 लॉन्च कर दिया। सैमसंग टैब ए 2017 एक 8 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। और कंपनी का दावा है कि डिवाइस की बैटरी एक पूरे दिन चलेगी और इसकी परफॉर्मेंस भी बेहतर है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2017 16:23 IST
सैमसंग इंडिया ने मंगलवार को भारत में अपना नया गैलेक्सी टैबलेट टैब ए 2017 लॉन्च कर दिया। Samsung Galaxy Tab A 2017 एक 8 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। और कंपनी का दावा है कि डिवाइस की बैटरी एक पूरे दिन चलेगी और इसकी परफॉर्मेंस भी बेहतर है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 2017 की कीमत 17,990 रुपये है। यह गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। यह डिवाइस 10 अक्टूबर से देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

सैमसंग के नए टैबलेट में किड्स मोड पहले से लोड आते हैं। यह बच्चों के सीखने और मनोरंजन के लिए एक सुरक्षित डिजिटल प्लेग्राउंड है।
Advertisement

गैलेक्सी टैब ए 2017 में चौकस किनारे हैं जिसके चलते टैब को हाथ में पकड़ना सुविधाजनक रहता है। मेटल बैक डिवाइस को प्रीमियम लुक देता है। सैमसंग गैलेक्सी टैब का वज़न 364 ग्राम है। इस डिवाइस में सैमसंग के कई लोकप्रिय फीचर दिए गए हैं। पहला ब्लू लाइट फिल्टर जिससे ब्लू लाइट एमिशन कम होता है। और दूसरा स्मार्ट व्यू जिससे गैलेक्सी टैब ए 2017 को टेलीविज़न के साथ वायरलेस तरीके से कनेक्ट किया जा सकता है और वीडियो, तस्वीरें व दूसरे कंटेट का मज़ा बड़े स्क्रीन पर ले सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग फ्लो भा है जिससे गैलेक्सी टैब ए 2017 अपने आप दूसरे गैलेक्सी डिवाइस से जुड़ जाता है और इनके बीच स्विच किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 2017 में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इसमें 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। गैलेक्सी टैब ए 2017 एंड्रॉयड नूगा पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए टैब ए 2017 में अपर्चर एफ/1.9 और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि फ्रंट कैमरा अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल है। कंपनी का कहना है कि कम रोशनी में भी कैमरे से शानदार तस्वीरें ली जा सकती हैं। कैमरे में एक एचडीआर मोड भी है। इस टैबलेट में एक 5000 एमएएच बैटरी दी गई है। डिवाइस में एक्सीलेरोमीटर और हॉल सेंसर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.