Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ की बैटरी क्षमता का पता चला

स्लैशलीक्स की रिपोर्ट में एस9 और एस9 प्लस की बैटरी से जुड़ी जानकारी मिली है। कहा गया है कि एस9 में 11.55 डब्ल्यूएच वाली 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। पता चला है कि बैटरी 3.85 वोल्ट का सामान्य वोल्टेज और 4.4 वोल्ट का चार्जिंग वोल्टेज लेती है। लीक हुई जानकारी में टाइप-सी यूएसबी फ्लेक्स बोर्ड भी देखा गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 2 फरवरी 2018 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ के बैटरी के अलावा और फीचर हुए लीक
  • बैटरी क्षमता के साथ-साथ टाइप-सी पोर्ट की तस्वीरें भी हुईं लीक
  • 25 फरवरी को होने जा रहे इवेंट में उठेगा हैंडसेट से पर्दा
एमडब्ल्यूसी 2018 के दौरान 25 फरवरी को आयोजित होने जा रहे इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस से पर्दा उठने जा रहा है। इन स्मार्टफोन की कीमत और ज्यादातर फीचर सार्वजनिक हो चुके हैं। अब कुछ और फीचर को लेकर जानकारी लीक हुई है। इनमें सबसे अहम लेकिन अपुष्ट जानकारी बैटरी को लेकर सामने आई है। गैलेक्सी एस9 सीरीज की बैटरी यूनिट की तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनसे इनकी क्षमता को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा फोन के चार्जिंग पोर्ट फ्लेक्स केबल, कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रोमो इमेज और डिवाइस का सपोर्ट पेज भी लॉन्च से पहले देखा गया है।

स्लैशलीक्स की रिपोर्ट में एस9 और एस9 प्लस की बैटरी से जुड़ी जानकारी मिली है। कहा गया है कि एस9 में 11.55 डब्ल्यूएच वाली 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। पता चला है कि बैटरी 3.85 वोल्ट का सामान्य वोल्टेज और 4.4 वोल्ट का चार्जिंग वोल्टेज लेती है। लीक हुई जानकारी में टाइप-सी यूएसबी फ्लेक्स बोर्ड भी देखा गया है। वहीं, एस9 को लेकर कयास हैं कि हैंडसेट में 13.48 डब्ल्यूएच वाली 3500 एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलावा कहा गया है कि यह बैटरी 3.85 वोल्ट नॉमिनल वोल्टेज के साथ चलती है और 4.4 वोल्ट चार्ज वोल्ट के रूप में लेती है।

इसमें भी टाइप-सी यूएसबी चार्जिंग फ्लेक्स बोर्ड देखा गया है। पिछली अफवाहों की बात करें तो यह जानकारी आखिरकार सही साबित होती दिख रही है। रोलैंड क्वांड्ट ने एक ट्वीट में गैलेक्सी एस9 के कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर को लेकर जानकारी लीक की है। देखा गया है कि गैलेक्सी एस9 में सिंगल कैमरा सेंसर है। साथ ही लीक हुई तस्वीर बयां करती है कि हैंडसेट में बदलाव के साथ आया फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जो रियर कैमरे के ठीक नीचे दिया गया है। इसके अलावा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर दिखाए गए प्रोमो शॉट में भी गैलेक्सी एस9 की ब्रांडिंग देखी जा सकती है। इतना ही नहीं, सैमसंग के लॉन्च इनवाइट और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में भी गैलेक्सी एस9 की पुष्टि हुई है।

जीएसएमअरीना द्वारा सैमसंग की जर्मनी और फिनलैंड की वेबसाइट पर डिवाइस के सपोर्ट पेज भी देखे गए हैं। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एस9 का रिटेल बॉक्स लीक हुआ था जिससे फोन में सुपर स्पीड कैमरा तकनीक होने का खुलासा हुआ था। बॉक्स से फोन में 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा होने का भी पता चला था। इस बॉक्स से दो अलग-अलग साइज़ के अपर्चर एफ/.5 और एफ/2.4 होने की जानकारी मिली। गैलेक्सी एस9 के बॉक्स से एकेजी के स्टीरियो स्पीकर होने के साथ एकेजी ईयरफोन होने का भी खुलासा हुआ। फोन में 5.8 इंच क्वाडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा जो घुमावदार किनारों के साथ आएगा।   
Advertisement

वहीं, गैलेक्सी एस9+ में 512 जीबी स्टोरेज विकल्प दिया जा सकता है और एक स्पेशल वेरिएंट चुनिंदा बाज़ारों में ही पेश किए जाने की उम्मीद है। गैलेक्सी एस9 में 4 जीबी रैम जबकि गैलेक्सी एस9+ में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S9, Galaxy S9, Samsung Galaxy, Galaxy, mwc 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.