सैमसंग गैलेक्सी एस8 का 6 जीबी रैम वेरिएंट हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 मार्च 2017 13:06 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 का 6 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है
  • अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में 4 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च होगा
  • गैलेक्सी एस8 फोन 29 मार्च को एक इवेंट में लॉन्च होगा
सैमसंग का आने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 कई महीनों से सुर्खियों में है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 को 29 मार्च को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जाना है। लेकिन लॉन्च से पहले फोन को लेकर होने वाली लीक पूरे ज़ोरों पर हैं। और लगातार फोन के बारे में नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब फोन की रैम को लेकर नई जानकारी का पता चला है।

सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस8 का एक 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा। चीन में आईएचएस के रिसर्च डायरेक्टर केविन वॉंग ने बताया कि यह वेरिएंट सिर्फ चीन में लॉन्च होगा। इससे पहले एक ख़बर आई थी कि 6 जीबी रैम वाले गैलेक्सी एस8 वेरिएंट को चीन और दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा लगता है कि सैमसंग 6 जीबी रैम के साथ स्थानीय चीनी कंपनियों को टक्कर देना चाहती है। चीन में कंपनी ने पहले ही 6 जीबी रैम वाले सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को लॉन्च किया है।

पिछली कई रिपोर्ट में पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। उम्मीद है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कंपनी 4 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च करेगी। अभी सैमसंग की तरफ़ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। 29 जनवरी को लॉन्च इवेंट तक हमें ज्यादा जानकारी के लिए इंतज़ार करना होगा।

बता दे कि, दक्षिण कोरिया की यह कंपनी अपने फोन के कुछ अनोखे फ़ीचर को ओपिनियन पोल के ज़रिए प्रमोट कर रही है। गुरुवार को सैमसंग फिलिपिंस की वेबसाइट पर पोल डाला गया है, जिसमें इच्छुक ग्राहकों को पूछा गया है, "आप अगले गैलेक्सी से क्या उम्मीदें रखते हैं?" उत्तर के लिए बेहतर कैमरा, प्रीमियम और स्टाइलिश डिज़ाइन, बेहतर बैटरी लाइफ, दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस और शानदार वर्चुअल रियालिटी अनुभव के विकल्प दिए गए हैं। आधिकारिक पोल से पता चलता है कि कंपनी हैंडसेट में वर्चुअल रियालिटी में नया फंक्शन दे सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का स्क्रीन और गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का स्क्रीन होने की उम्मीद है। एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रतीक्षित सैमसंग गैलेक्सी एस8 में नई 3डी टच टेक्नोलॉजी भी होगी। यह जानकारी इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दी गई है। यह फ़ीचर बहुत हद तक ऐप्पल के 3डी टच के जैसा ही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. शुक्र पर मिला जीवन पृथ्वी से आया है! वैज्ञानिकों का स्टडी में दावा
  2. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
  3. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 Pro में मिलेगी 10,000mAh की विशाल बैटरी! लॉन्च से पहले खुलासा
  2. शुक्र पर मिला जीवन पृथ्वी से आया है! वैज्ञानिकों का स्टडी में दावा
  3. Lumio ने भारत में 65 इंच बड़े लेटेस्ट स्मार्ट TV Vision 9, Vision 7 (2026) किए लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Redmi Buds 8 होने जा रहे 21 अप्रैल को लॉन्च, खास फीचर्स आए सामने
  5. Samsung Galaxy A27 में होगा फ्लैगशिप डिजाइन! फ्लैट डिस्प्ले के साथ रेंडर्स में दिखी पहली झलक
  6. 75 इंच तक बड़े स्मार्ट टीवी Redmi TV A Pro 2026 हुए लॉन्च, 4K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, जानें कीमत
  7. OpenAI ने लॉन्च किया GPT Rosalind, दवाईयों की खोज में आएगी तेजी
  8. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  9. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  10. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.