सैमसंग गैलेक्सी एस8 की फोटो, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च की तारीख लीक

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 जनवरी 2017 12:42 IST
ख़ास बातें
  • जानकारियां नामी टिप्सटर ईवान ब्लास द्वारा सार्वजनिक की गई हैं
  • डिवाइस के बारे में पिछले वेरिएंट से 11 गुना तेज होने का दावा किया गया है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 को 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
2017 के सबसे बहु-प्रतीक्षित डिवाइस की पहली झलक मिल गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तस्वीर सार्वजनिक हो गई है। इसके साथ फोन के स्पेसिफिकेशन और रिलीज तारीख का भी खुलासा हुआ है। इन जानकारियों के बाद आपके पास फोन के बारे में कुछ नया जानने के लिए बहुत कम रह जाएगा।

जानकारियां नामी टिप्सटर ईवान ब्लास द्वारा सार्वजनिक की गई हैं। ब्लास ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तस्वीर सार्वजनिक की गई है। इसमें हैंडसेट के फ्रंट और बैकपैनल की झलक मिली है। नई तस्वीर पुराने दावों से मेल खाती है। इसमें बड़ा डिस्प्ले है जिसमें बेज़ल बेहद ही पतला है। होम बटन नहीं है। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर कैमरे के बगल में मौज़ूद है। लोगो भी पिछले हिस्से पर है, यानी फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले के अलावा कुछ भी नहीं है। पिछले हिस्से पर ऊपर की तरफ मध्य में 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। लोगो बीच में है। तस्वीर से पता चला है कि 3.5 एमएम ऑडियो जैक की वापसी हो रही है। इसके अलावा गैलेक्सी एस8 के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल है।
Advertisement
 

एक हार्डवेयर बटन दायें किनारे पर मौज़ूद है। संभव है कि यह बिक्सबी असिस्टेंट बटन है। हालांकि, ब्लास ने इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.7 इंच और 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा। यह लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

इस डिवाइस के बारे में पिछले वेरिएंट से 11 गुना तेज होने का दावा किया गया है। दावा तो यह भी है कि बैटरी परफॉर्मेंस भी 20 फीसदी बेहतर होगी। बैटरी 3000 से 3500 एमएएच के बीच की होगी जिसकी परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइज़ेशन के कारण बेहतर होगी। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। स्मार्टफोन में डीईएक्स तकनीक के साथ आएगा जिसकी मदद से आप डिवाइस को मिनी एंड्रॉयड कंप्यूटर में तब्दील कर पाएंगे।
Advertisement

ब्लास ने एक बार फिर दोहराया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 को 29 मार्च को न्यूयॉर्क में अनपैक्ड इवेंट में पेश किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  2. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  3. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  4. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  5. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  6. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  8. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  9. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  10. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.