सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तस्वीर लीक, नए एआई बटन के बारे में पता चला

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मार्च 2017 15:42 IST
सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट में 29 मार्च को लॉन्च किया जाना है। दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा गैलेक्सी एस8 सीरीज़ में पूरी तरह से नए डिज़ाइन को दिए जाने की उम्मीद है। और सैमसंग के इन नए प्रीमियम स्मार्टफोन में अभी तक लॉन्च नहीं हुए सैमसंग के वर्चुअल असिस्टेंट बिक्स्बी को सबसे अहम फ़ीचर बताया जा रहा है। अब, गैलेक्सी एस8 की नई लीक तस्वीर में नए बिक्स्बी बटन के दिखने का दावा किया गया है। ऐसा पहली बार है जब सैमसंग गैलेक्सी एस8 के चर्चित एआई फिज़िकल बटन को लीक तस्वीर में देखा गया है।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसके गैलेक्सी एस8 होने का दावा किया है। इस ट्वीट में लिखा है, ''मुझे लगता है, आप सभी इसी के लिए इंतज़ार कर रहे हैं।'' और इसके साथ एक तस्वीर है जिसमें बांयीं तरफ एक फिज़िकल बटन देखा जा सकता है। कंपनी द्वारा बिक्स्बी के लिए एक अलग बटन दिए जाने की ख़बरें हैं। सैमसंग का नया एआई असिस्टेंट सभी नेटिव ऐप के साथ काम करेगा। लेकिन, अभी तक यह नहीं पता है कि गैलेक्सी एस8 में बिक्स्बी का इस्तेमाल किस तरह किया जाएगा। 29 मार्च को नए फ्लैगशिप फोन के आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने तक हमें इसका इंतज़ार करना होग।

नई लीक तस्वीर में सैमसंग गैलेक्सी एस8 में लंबा और पतला डिस्प्ले देखा जा सकता है। इससे पता चलता है कि कंपनी 18:9 का रेशियो ले सकती है जबकि अभी इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के हिसाब से यह रेशियो 16:9 है। एलजी के नए जी6 में 18:9 का रेशियो दिया गया है। इसमें 5.7 इंच फुलविज़न डिस्प्ले है जो क्वाडएचडी+ (1440x2880 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन से लैस है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में आगे की तरफ फिज़िकल बटन को हटा लिया गया है और ताजा लीक तस्वीर में भी ऐसा ही है। डिस्प्ले के ऊपर फ्रंट कैमरे के साथ एक आइरिस स्कैनर देखा जा सकता है। नई लीक तस्वीर से एक बार खुलासा होता है कि आने वाले गैलेक्सी एस8 में एकदम नया डिज़ाइन होगा और यह बेज़ेल लेस डिस्प्ले के साथ आएगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, गैलेक्सी एस8 में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी या 6 जीबी रैम होगा। इस हैंडसेट में 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 3250 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। पिछली कई रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होने की ख़बरें आईं थीं। सैमसंग के गैलेक्सी एस8 की कीमत पिछले वेरिएंट की तुलना में 100 यूरो (करीब 7,000 रुपये) महंगा होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.