सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 मई 2017 09:33 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत 57,900 रुपये है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की कीमत 64,900 रुपये है
  • दोनों फोन ऑफलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर पर उपलब्ध हैं
सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ की बिक्री भारत में शुक्रवार से शुरू हो गई है। कंपनी ने देश में अप्रैल के आखिर में ये स्मार्टफोन लॉन्च किए थे और रिलीज़ की तारीख 5 मई बताई थी। दोनों गैलेक्सी एस फ्लैगशिप स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेलर, फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ भारत में डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं। भारत में गैलेक्सी एस8 की कीमत 57,900 रुपये (एमओपी) जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की कीमत 64,900 रुपये (एमओपी) रखी गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है, जबकि गैलेक्सी एस8 मिडनाइट ब्लैक और मैपल गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

सैमसंग ने रिलायंस जियो यूज़र के लिए लॉन्च ऑफर की जानकारी भी दी है। रिलायंस जियो डबल डेटा ऑफर के तहत, 8 महीनों के लिए 28+28 जीबी डेटा मिलेगा। दूसरे देशों की तरह, गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में एकेजी ईयरफोन साथ आते हैं। सैमसंग डेक्स मोबाइल-टू-पीसी ट्रांजिशन टूल को अलग से खरीदा जा सकता है, और इसकी कीमत 8,999 रुपये है। वायरले चार्जर की कीमत 4,499 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के भारतीय वेरिएंट में सैमसंग एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर है। लेकिन अगर आप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इंतज़ार कर रहे थे, तो आपको निराशा होगी। बहरहाल, हाल ही में सैमसंग एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर को बेंचमार्क में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 को मात देते हुए देखा गया था।
Advertisement

गैलेक्सी एस8 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
Advertisement
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। हमें एलजी जी6 में इसी अनुपात वाला डिस्प्ले देखने को मिला था। दोनों ही स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल के 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरे हैं। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+  के एक्सीनॉस 8895 चिपसेट वाले मॉडल को लॉन्च किया गया है। याद रहे कि ग्लोबल मार्केट वाले वेरिएंट लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाले इन दोनों ही हैंडसेट में आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी है। ये फोन नए गियर 360 के साथ चलेंगे जिसे इस इवेंट में पेश किया गया। गैलेक्सी एस8 का डाइमेंशन 148.9x68.1x8 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। गैलेक्सी एस8+ का डाइमेंशन 159.5x73.4x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़, 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  2. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  3. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  4. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  5. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  6. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  9. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  10. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.