Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन

Samsung Galaxy S27 Ultra में 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HP6 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2026 16:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S27 Ultra को पांच कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन के लिए लाइट पिंक नया कलर हो सकता है
  • Samsung Galaxy S27 Ultra में 200 MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है

इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है

Photo Credit: Samsung

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S27 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Samsung Galaxy S27 Plus, Samsung Galaxy S27 Pro और Samsung Galaxy S27 Ultra शामिल हो सकते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ice Universe ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए चार बेस कलर्स - व्हाइट, ब्लू, लाइट पिंक और ब्लैक के अलावा स्पेशल वॉयलेट कलर का ऑप्शन मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra को भी वॉयलेट कलर में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए लाइट पिंक नया कलर हो सकता है। यह Samsung Galaxy S26 Ultra के Cobalt Violet की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन के अतिरिक्त कलर वेरिएंट्स की सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के जरिए एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री की जा सकती है। 

Samsung Galaxy S26 Ultra को कोबाल्ट वॉयलेट, ब्लैक पिंक गोल्ड (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव), स्काइ ब्लू और सिल्वर शैडो (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S27 Ultra के डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में कुछ उठा हुआ कैमरा आइलैंड हो सकता है। यह डिजाइन Apple के iPhone 18 Pro मॉडल्स के समान है। 

 इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Samsung Galaxy S27 Ultra में 200 मेगापिक्सल का  Samsung ISOCELL HP6 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S27 Ultra में 5,800 mAh की बैटरी 25 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले (3,120 × 1440 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है। Samsung Galaxy S26 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.