ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S956B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy S27+ हो सकता है। इससे भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है
यह एक सांकेतिक इमेज है
इस वर्ष की शुरुआत में दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung ने Samsung Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। सैमसंग की नई स्मार्टफोन सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S27 सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं। भारत में भी इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में एक टिप्सटर ने बताया है कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S956B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy S27+ हो सकता है। इससे भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। इससे पहले BIS पर Samsung Galaxy S27 की मॉडल नंबर - SM-S952B/DS की लिस्टिंग हुई थी। हालांकि, इस लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस सीरीज में Samsung Galaxy S27 Pro और Samsung Galaxy S27 Ultra भी शामिल हो सकते हैं।
Samsung Galaxy S27+ में कंपनी का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.66 इंच फुल HD+ 2X AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Samsung Galaxy S27+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Samsung Galaxy S27 में 6.27 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S27 Ultra में कस्टम Snapdragon चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए चार बेस कलर्स - व्हाइट, ब्लू, लाइट पिंक और ब्लैक के अलावा स्पेशल वॉयलेट कलर का भी ऑप्शन मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra को भी वॉयलेट कलर में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए लाइट पिंक नया कलर हो सकता है। यह Samsung Galaxy S26 Ultra के Cobalt Violet की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन के अतिरिक्त कलर वेरिएंट्स की सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के जरिए एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।