Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 6.9 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 Ultra में 16 GB का RAM दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 25 प्रतिशत फास्ट डेटा ट्रांसफर स्पीड दे सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2025 18:50 IST
ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष पेश किए गए कंपनी के Galaxy S25 Ultra की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़ा वेपर चैंबर दिया जा सकता है
  • इसमें नया प्राइवेसी स्क्रीन फीचर मिल सकता है

इस स्मार्टफोन में नया प्राइवेसी स्क्रीन फीचर दिया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S26 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह इस वर्ष पेश किए गए कंपनी के Galaxy S25 Ultra की जगह लेगा। हाल ही में आगामी स्मार्टफोन का डिजाइन लीक हुआ था। मौजूदा वर्जन की तुलना में इस स्मार्टफोन में कुछ सुधार हो सकते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यूजर Anthony (@TheGalox_) ने Samsung Galaxy S26 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़ा वेपर चैंबर दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 16 GB का RAM दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 25 प्रतिशत फास्ट डेटा ट्रांसफर स्पीड दे सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें नया प्राइवेसी स्क्रीन फीचर दिया जा सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में लाया जा सकता है। इनमें नया ऑरेंज कलर शामिल हो सकता है जो हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone 17 Pro Max के समान कलर वाले वेरिएंट के समान हो सकता है। इससे पहले एक अन्य टिप्सटर PhoneArt (@UniverseIce) ने बताया था कि सैमसंग के Galaxy S26 Ultra में 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हाल ही में चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर  Galaxy S26 Ultra (SM-S9480), Galaxy S26 (SM-S9420) और Galaxy S26 Pro (SM-S9470) को देखा गया था। इस लिस्टिंग से Galaxy S26 Ultra में 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट का संकेत मिला था। 

Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो इसके पिछले वर्जन के समान है। इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा 10 मेगापिक्सल में क्रॉप किया और 1/3.94 सेंसर और 1..0 µm पिक्सल्स के साथ हो सकता है। यह Galaxy S25 Ultra के 12 मेगापिक्सल के Sony IMX754 सेंसर से कम रिजॉल्यूशन है। Samsung Galaxy S26 Ultra की मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू की जा सकती है। इस स्मार्टफोन में Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। इससे स्क्रीन के व्युइंग एंगल को एडजस्ट किया जा सकेगा और निकट खड़े व्यक्तियों के लिए स्मार्टफोन की स्क्रीन को देखना मुश्किल होगा। Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी पर सैमसंग पहले से कार्य कर रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  7. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  8. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  9. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  10. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.