Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स

Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ में क्रमशः 6.3 इंच फुल HD+ और 6.7 इंच Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिए गए हैं। Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले ( 3,120 × 1,440 पिक्सल्स) है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मार्च 2026 15:34 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने Samsung Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया गया था
  • इस सीरीज में Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra हैं
  • ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलते हैं

इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं

Photo Credit: Samsung

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में Samsung Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। 

Samsung Galaxy S26 सीरीज का प्राइस

इस सीरीज के बेस मॉडल के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 87,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 1,07,999 रुपये का है। Samsung Galaxy S26+ के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,19,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है। इस सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,39,999, 12 GB + 512 GB का 1,59,999 रुपये और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का 1,89,999 रुपये का है। Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को White, Sky Blue, Cobalt Violet और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S26+ को Cobalt Violet और Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Samsung Galaxy S26 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस सीरीज के Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ में क्रमशः 6.3 इंच फुल HD+ और 6.7 इंच Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिए गए हैं। Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले ( 3,120 × 1,440 पिक्सल्स) है। इन तीनों स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं और इनके लिए Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। Samsung Galaxy S26 Ultra में Galaxy के लिए कस्टमाइज्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ में सैमसंग का Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है। 

ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलते हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Call Screen, Photo Assist और Creative Studio जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Samsung Galaxy S26 Ultra की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इन तीनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  3. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.