Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45,000 की बड़ी बचत मिल रही है। 12GB+256GB मॉडल सभी बताए गए ऑफर्स के साथ ₹84,999 में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2026 07:11 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra ₹84,999 में मिलेगा
  • लॉन्च कीमत के मुकाबले ₹45 हजार की बचत
  • 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite और बिल्ट-इन S Pen

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 Ultra पर 35% डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत का खुलासा कर दिया गया है। फोन जबरदस्त डिस्काउंट पर मिल रहा है। Amazon इसे Greatest Deal of The Year कह रहा है, जिसमें फोन अपने लॉन्च प्राइस से करीब 45,000 रुपये सस्ता मिलेगा। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। फोन को 2025 में लॉन्च किया गया था। इसमें 200MP प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है और फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। बैटरी 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है और इसकी एक खासियत इसमें मिलने वाला बिल्ट-इन S-Pen है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Price in India, Deal

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के 12GB+256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान इसकी कीमत सभी ऑफर्स को मिलाकर 84,999 रुपये पहुंच जाएगी, जो ₹45,000 का डिस्काउंट होता है।

बता दें कि Amazon Great Indian Festival Sale 2026 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है। सेल के दौरान SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड और ICICI Amazon Pay क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट व कैशबैक मिलेगा। Samsung Galaxy S25 Ultra में बैंक ऑफर के साथ कूपन डिस्काउंट भी शामिल किया गया है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। यह फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Advertisement

Galaxy S25 Ultra 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। फोन की मोटाई 8.2 mm और वजन 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.