Samsung Galaxy S25 सीरीज के नए रेंडर्स लीक! जानें क्या होगा डिजाइन में खास

सीरीज 22 जनवरी को मार्केट में दस्तक दे सकती है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जनवरी 2025 16:19 IST
ख़ास बातें
  • अल्ट्रा मॉडल में 50 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा आ सकता है।
  • सीरीज में 12GB रैम आ सकती है।
  • Galaxy S25 सीरीज में Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Samsung की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S25 को लेकर लीक्स का सिलसिला लगातार जारी है। सीरीज के स्मार्टफोन्स के रेंडर्स भी लीक हो चुके हैं। इनमें अधिकारिक रेंडर्स भी शामिल हैं। अब लॉन्च से पहले एक बार फिर से इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के रेंडर्स सामने आए हैं। सीरीज में Samsung Galaxy S25, S25+, और S25 Ultra के आने की संभावना है। आइए जानते हैं लेटेस्ट लीक में इन स्मार्टफोन्स के बारे में क्या जानकारी निकल कर सामने आ रही है। 

सैमसंग की बहुचर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S25 के लॉन्च से पहले एक बार फिर से रेंडर्स लीक हो गए हैं। सीरीज के कथित Samsung Galaxy S25, S25+, और S25 Ultra स्मार्टफोन्स के रेंडर्स लीक हुए हैं। इंडस्ट्री के जाने माने टिप्स्टर और लीकर Evan Blass की ओर से ये रेंडर्स शेयर किए गए हैं। हालांकि इससे पहले भी रेंडर्स लीक हुए हैं। लेकिन ये ताजा रेंडर्स दूसरे एंगल से फोन का डिजाइन दिखाते हैं। 
Advertisement

Galaxy S25 Ultra में हल्के कर्व नजर आ रहे हैं जो कि इससे पहले आए Galaxy S24 Ultra में नदारद थे। तीनों ही डिवाइसेज के कैमरा आइलैंड्स में अलग अलग डिजाइन देखने को मिलेंगे। पिछली सीरीज की तुलना में इस सीरीज में फोन के अंदर बेजल्स काफी कम नजर आ सकते हैं। सैमसंग की इस सीरीज को लेकर वर्तमान में चर्चा जोरों पर है। सीरीज के स्पेसिफिकेशंस काफी समय से अफवाहों में हैं। 

Galaxy S25 सीरीज में Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। यानी सीरीज के तीनों ही मॉडल्स इस चिपसेट से लैस हो सकते हैं। अच्छी बात यह भी कही जा सकती है ग्लोबल लेवल पर कंपनी सभी मार्केट्स में सीरीज के मॉडल्स को इसी चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। अल्ट्रा मॉडल में 50 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा आ सकता है। सीरीज में 12GB रैम आ सकती है। सीरीज 22 जनवरी को मार्केट में दस्तक दे सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.