• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S25 अनपैक्ड इवेंट होगा 22 जनवरी को आयोजित, प्री रिजर्वेशन हुआ शुरू

Samsung Galaxy S25 अनपैक्ड इवेंट होगा 22 जनवरी को आयोजित, प्री-रिजर्वेशन हुआ शुरू

Samsung ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसका गैलेक्सी अनपैक्ड इन-पर्सन इवेंट 22 जनवरी, 2025 को सैन जोस में आयोजित किया जाएगा।

Samsung Galaxy S25 अनपैक्ड इवेंट होगा 22 जनवरी को आयोजित, प्री-रिजर्वेशन हुआ शुरू

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा।

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इन-पर्सन इवेंट 22 जनवरी, 2025 कोआयोजित होगा।
  • भारत में Samsung इंडिया स्टोर पर फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हुआ है।
  • Samsung Galaxy S25 लाइनअप में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप मिलेगी।
विज्ञापन
Samsung ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसका गैलेक्सी अनपैक्ड इन-पर्सन इवेंट 22 जनवरी, 2025 को सैन जोस में आयोजित किया जाएगा। इवेंट में Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy S25 और Galaxy S25+ स्मार्टफोन पेश किए जाने की उम्मीद है। Galaxy S25 Slim के बारे में अफवाहें आई हैं, लेकिन इवेंट के आखिर में इसे टीज किए जाने की उम्मीद है और लॉन्च बाद में होने की उम्मीद है। आइए Samsung Galaxy S25 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung ने भारत में Samsung इंडिया स्टोर पर फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक ग्राहक 1,999 रुपये का भुगतान करके इसे रिजर्व कर सकते हैं और प्री-बुक करने वालों को 5000 रुपये का लाभ मिलेगा। अभी तक भारत में लॉन्च की तारीख और कीमत की घोषणा नहीं की गई है, Samsung ने कहा कि यह प्री-रिजर्वेशन 22 जनवरी 2025 तक या प्री-बुकिंग शुरू होने तक चालू रहेगा।


Samsung Galaxy फोन कैसे करें प्री-रिजर्व


आगामी Galaxy स्मार्टफोन प्री-रिजर्व वीआईपी पास ऐड करने के लिए सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर प्री-रिजर्व बटन पर क्लिक करना है।
किसी भी उपलब्ध प्रीपेड पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करके 1,999 रुपये का भुगतान करना है।
आपको आगामी गैलेक्सी प्री-रिजर्व वीआईपी पास आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज या ईमेल के जरिए मिलेगा।
प्री-रिजर्व पूरा होने के बाद आपको एक वेलकम ईमेल मिलेगा, जिसमें प्री-रिजर्व बेनिफिट्स की पूरी जानकारी मिलेगी।
बेहतरीन लाभ पाने के लिए samsung.com पर जाएं और अपने कूपन का इस्तेमाल करके आगामी गैलेक्सी फोन खरीदें।
अगले गैलेक्सी फोन के लिए पेमेंट करते हुए आपकी खरीदारी की कीमत में 1999 रुपये एडजेस्ट हो जाएंगे।
अगर प्री-बुक पीरियड तक कूपन का उपयोग नहीं किया जाता है, तो यह ऑटोमैटिक तौर पर कैंसल हो जाएगा और प्री-रिजर्व अमाउंट पेमेंट किए गए तरीके से वापस आ जाएगा।
ये सिर्फ प्री-रिजर्व ऑफर हैं और लॉन्च के बाद सेल के दौरान बिक्री ऑफर का खुलासा होगा। हर बार की तरह कंपनी सैमसंग लाइव आयोजित करेगी जहां यूजर्स को ज्यादा ऑफर मिलेंगे और ऑर्डर पर अर्ली डिलीवरी मिलेगी।


Samsung Galaxy S25 सीरीज में क्या कुछ मिलेगा


Samsung Galaxy S25 लाइनअप के सभी मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इनमें एक नया 50 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। Galaxy S25 Ultra के 512GB और 1TB वेरिएंट के लिए 16GB तक RAM समेत एक एडवांस कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। उम्मीद है कि फोन में Qi2 25 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक चार्जिंग केस के जरिए Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिसे अलग से बेचा जाना चाहिए। हमारे पास चार्जिंग केस के साथ क्लियर केस के अंदर फोन के रेंडर का नया सेट भी है।


Samsung Galaxy Unpacked 2025 कब और कहां देखें लाइव


Samsung Galaxy Unpacked 2025 22 जनवरी को सुबह 10 बजे PT (11:30 PM IST / 1PM EST / 6PM GMT / 7PM CET) आयोजित होगा। हर बार की तरह सैमसंग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट samsung.com और यूट्यूब पर लाइव-स्ट्रीमिंग आयोजित करेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »