Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?

Flipkart GOAT Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 FE और Google Pixel 10a लगभग एक जैसी कीमत में मिल रहे हैं। जानिए दोनों में कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 17:12 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart GOAT Sale में दोनों फोन करीब ₹48 हजार में उपलब्ध
  • Samsung में Telephoto कैमरा, Pixel में बड़ी बैटरी और क्लीन Android
  • खरीदने से पहले जानिए दोनों के बीच सबसे बड़े अंतर

Flipkart GOAT Sale में Samsung Galaxy S25 FE और Pixel 10a की कीमत लगभग बराबर

Photo Credit: AI Generated

Flipkart GOAT Sale 2026 में अगर आपका बजट करीब 45,000 रुपये है, तो आपके सामने दो दमदार ऑप्शन हैं। एक तरफ Samsung Galaxy S25 FE है, जो सेल में 47,999 रुपये में लिस्टेड है और यदि आपके पास Flipkart एक्सक्लूसिव SBI या Axis बैंक क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 2,875 रुपये तक का एक्स्ट्रा कैशबैक मिल सकता है। वहीं Google Pixel 10a की कीमत 49,999 रुपये है, लेकिन ICICI और अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए इसकी इफेक्टिव कीमत भी करीब 47,999 रुपये तक पहुंच रही है। यानी दोनों फोन लगभग एक जैसी कीमत में मिल रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि किस फोन में ज्यादा वैल्यू मिलती है? आइए स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर दोनों का अंतर समझते हैं।

डिस्प्ले: Pixel ज्यादा ब्राइट, Samsung का स्क्रीन साइज बड़ा

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं Pixel 10a में 6.3-इंच Actua pOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। अगर आपको बड़ा डिस्प्ले पसंद है तो Samsung बेहतर रहेगा, जबकि आउटडोर विजिबिलिटी के मामले में Pixel आगे निकलता है।

परफॉर्मेंस: Exynos 2400 vs Tensor G4

Galaxy S25 FE में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Samsung का दावा है कि इसमें पिछले FE मॉडल से 13% बड़ा वेपर चैंबर भी मिलता है, जिससे गेमिंग और हैवी टास्क में बेहतर कूलिंग मिलती है।

दूसरी ओर Pixel 10a में Google Tensor G4 चिपसेट है, जो इससे पहले के मॉडल्स में भी इस्तेमाल किया गया था। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। AI फीचर्स और कैमरा प्रोसेसिंग में Tensor मजबूत माना जाता है, लेकिन रॉ परफॉर्मेंस में Exynos 2400 ज्यादा पावरफुल साबित हो सकता है।

कैमरा: Samsung में टेलीफोटो, Pixel की पहचान फोटोग्राफी

Samsung Galaxy S25 FE में 50MP + 8MP टेलीफोटो + 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप मिलता है। यानी आपको ऑप्टिकल जूम का फायदा भी मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP कैमरा दिया गया है।

वहीं Pixel 10a में 48MP + 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं है, लेकिन Pixel फोन्स अपनी Computational फोटोग्राफी और इमेज प्रोसेसिंग के लिए जाने जाते हैं। फ्रंट में 13MP कैमरा दिया गया है।

अगर आपको जूम कैमरा चाहिए तो Samsung बेहतर ऑप्शन है, जबकि नेचुरल फोटो प्रोसेसिंग पसंद है तो Pixel मजबूत दावेदार, लेकिन Samsung भी टक्कर देता है।

बैटरी और चार्जिंग

Galaxy S25 FE में 4,900mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। वहीं, Pixel 10a में 5,100mAh बैटरी दी गई है, लेकिन चार्जिंग स्पीड 30W वायर्ड और 10W वायरलेस तक सीमित है। यानी बैटरी Pixel की बड़ी है, लेकिन चार्जिंग Samsung की तेज है।

सॉफ्टवेयर और AI

दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं और दोनों में लॉन्च के समय 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया था। Samsung में One UI 8 के साथ Generative Edit, Circle to Search और Gemini Live जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। Pixel 10a भी Google के AI फीचर्स के साथ आता है और Android का सबसे क्लीन एक्सपीरियंस देता है।

किसे खरीदना चाहिए?

अगर आपकी प्रायोरिटी गेमिंग, बड़ी स्क्रीन, टेलीफोटो कैमरा और तेज चार्जिंग है, तो Samsung Galaxy S25 FE बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।

वहीं अगर आपको स्टॉक Android, Pixel कैमरा एक्सपीरियंस, बेहतर आउटडोर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी चाहिए, तो Google Pixel 10a आपके लिए सही चॉइस हो सकता है।

करीब 48 हजार रुपये की कीमत में दोनों स्मार्टफोन अपने-अपने तरीके से मजबूत हैं। इसलिए अंतिम फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि आपकी प्राथमिकता कैमरा प्रोसेसिंग है या ओवरऑल हार्डवेयर पैकेज।

गूगल Pixel 10a बनाम सैमसंग Galaxy S25 FE

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.30 इंच6.70 इंच
प्रोसेसर
Google Tensor G4-
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी8 जीबी
स्टोरेज
256 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
5100 एमएएच4900 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 16एंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन
1080x2424 पिक्सल-

डिस्प्ले

Refresh Rate
120 Hz120 Hz
स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.306.70
रिज़ॉल्यूशन
1080x2424 पिक्सल-
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास 7iगोरिल्ला ग्लास विक्टस+
Resolution Standard
-FHD+

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर-
प्रोसेसर मॉडल
Google Tensor G4Samsung Exynos 2400
रैम
8 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
256 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहीं-

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.7) + 13-मेगापिक्सल (f/2.2)50-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4) + 12-मेगापिक्सल (f/2.2)
No. of Rear Cameras
23
रियर ऑटोफोकस
हां-
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2)12-मेगापिक्सल (f/2.2)
No. of Front Cameras
11
पॉप-अप कैमरा
नहीं-
Lens Type (Second Rear Camera)
-Telephoto
Lens Type (Third Rear Camera)
-Ultra Wide-Angle

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यड 16एंड्रॉ़यड 16
स्किन
-One UI 8

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हां-
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिम-

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिम-

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हां-
एक्सेलेरोमीटर
हां-
एंबियंट लाइट सेंसर
हां-
जायरोस्कोप
हां-
बैरोमीटर
हां-

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  2. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  3. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  4. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  5. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
  6. Flipkart Goat Sale में ₹12 हजार से सस्ता खरीदें Samsung Galaxy F70e 5G
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  8. अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
  9. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
  10. WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.