Amazon की Great Indian Festival Sale में Samsung Galaxy S24 Ultra पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच क्वाड HD+ Amoled डिस्क्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 सितंबर 2025 16:53 IST
ख़ास बातें
  • आगामी सेल में यह स्मार्टफोन 72,000 रुपये से कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा
  • इस स्मार्टफोन के बेस मॉडल का प्राइस एमेजॉन पर 1,34,999 रुपये का है
  • एमेजॉन की सेल में कई प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट दिया जाएगा

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.7 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की Great Indian Festival Sale की 23 सितंबर से शुरू हो रही है। इसमें मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में कस्टमर्स को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ अतिरिक्त बचत का भी विकल्प मिलेगा। इसमें Samsung के Galaxy S24 Ultra को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। 

एमेजॉन ने बताया है कि सैमसंग का Galaxy S24 Ultra इस सेल में 72,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस मॉडल का प्राइस एमेजॉन पर 1,34,999 रुपये का है। एमेजॉन ने सैमसंग के इस स्मार्टफोन पर प्राइस में कटौती की जानकारी दी है। इस सेल में सैमसंग के Galaxy S24 Ultra का प्राइस 71,999 रुपये का होगा। इस प्राइस में कोई अन्य ऑफर शामिल नहीं हैं। इस सेल में कस्टमर्स को बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिल सकता है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। 

Advertisement

एक अन्य ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर  Samsung Galaxy S24 Ultra के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 54,990 रुपये का है। हालांकि, यह प्राइस फ्लिपकार्ट की आगामी Big Billion Days Sale के दौरान रहेगा। इस प्राइस में डिस्काउंट और क्रेडिड कार्ड से जुड़े ऑफर शामिल हैं। 

Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच क्वाड HD+ Amoled डिस्क्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर चलता है। इसमें  कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, NFC और USB Type C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी दी गई है 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Samsung Galaxy S24 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में f/1.7 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा, f/3.4 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.