Samsung की Galaxy S24 सीरीज Blinkit से 10 मिनट में होगी डिलीवर, कैशबैक भी मिलेगा 

सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स की चुनिंदा शहरों में हायपर लोकल डिलीवरी के लिए Blinkit के साथ टाई-अप किया है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by जैसमीन जोस, अपडेटेड: 25 जनवरी 2024 15:32 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल हैं
  • इसके लिए Blinkit के प्लेटफॉर्म पर कस्टमर्स को ऑर्डर देना होगा
  • नई सीरीज का देश में शुरुआती प्राइस 79,999 रुपये है

इस सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल हैं

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने पिछले सप्ताह Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल हैं। भारत में इनके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और इनकी बिक्री 31 जनवरी से होगी। सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स की चुनिंदा शहरों में हायपर लोकल डिलीवरी के लिए Blinkit के साथ टाई-अप किया है। कंपनी का दावा है कि इससे कस्टमर्स को ऑर्डर देने के 10 मिनट में स्मार्टफोन मिल जाएगा। 

सैमसंग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Galaxy S24 सीरीज की डिलीवरी के लिए उसने Blinkit के साथ हाथ मिलाया है। इससे दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में कस्टमर्स को ऑर्डर देने के 10 मिनट के अंदर स्मार्टफोन मिल जाएगा। इसके लिए Blinkit के प्लेटफॉर्म पर कस्टमर्स को ऑर्डर देना होगा। Blinkit के ऐप या वेबसाइट के जरिए इस सीरीज के स्मार्टफोन को HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से खरीदने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल सकता है। नई सीरीज का देश में शुरुआती प्राइस 79,999 रुपये है। इस सीरीज  का सबसे महंगा मॉडल Samsung Galaxy S24 Ultra है। इसका प्राइस 12 GB रैम +256 GB वेरिएंट के लिए 1,29,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन के 12 GB + 512 GB और 12 GB+ 1TB वेरिएंट्स पेश किए गए हैं। इनके प्राइस क्रमश: 1,39,999 रुपये और 1,59,999 रुपये हैं। 

इस सीरीज के Galaxy S24 के 8 GB रैम +256 GB स्टोरेज और  8 GB रैम +512 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स को क्रमशः 79,999 रुपये 89,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Galaxy S24+ का 12 GB रैम + 256 GB वेरिएंट 99,999 रुपये  और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,09,999 में उपलब्ध है। कंपनी ने बताया है कि नई सीरीज के स्मार्टफोन्स की उसकी उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इन स्मार्टफोन्स की देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी होगा। दुनिया भर में लोकप्रिय  iPhone की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग होती है। सैमसंग की भारत में यूनिट के प्रेसिडेंट और CEO, J B Park ने अमेरिका में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट में बताया था कि Galaxy S24 सीरीज की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। 

कंपनी की नोएडा की फैक्टरी से देश की डिमांड का बड़ा हिस्सा पूरा किया जाता है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई Galaxy S23 सीरीज की भी इस फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग हुई थी। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google भी अपने फ्लैगशिप Pixel 8 स्मार्टफोन्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी कर रही है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display with QHD+ resolution
  • Very good performance
  • Good cameras all around
  • Great build quality
  • 12GB RAM
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Heats up under heavy use
  • No auto-focus in ultra-wide camera
  • No fast charger in box
  • Battery life is not great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

डका-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.