22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE, यहां हो रही दमदार बचत

Samsung ने 2024 में Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मई 2026 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में में 5100mAh की बैटरी मिलती है।

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने 2024 में Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप Samsung Galaxy S24 FE खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Galaxy S24 FE के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में Exynos 2400e प्रोसेसर और 5100mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S24 FE पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S24 FE Price & Offers

Samsung Galaxy S24 FE का 8GB+128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि सितंबर, 2024 में 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 37,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 17,400 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 22,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Samsung Galaxy S24 FE Features & Specifications

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्‍सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में सैमसंग का Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy S24 FE में 5100mAh की बैटरी मिलती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S24 FE के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम 5G, LTE, वाई-फाई 6E, ब्‍लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.