'Digital Enhancer' कैमरा फीचर के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S22 Ultra फोन

पुरानी रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होगा। ग्लोबल वेरिएंट में Exynos 2200 प्रोसेसर मिल सकता है। स्मार्टफोन को लेकर दावा किया गया है कि यह फोन S पेन सपोर्ट के साथ आएगा।

'Digital Enhancer' कैमरा फीचर के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S22 Ultra फोन
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 Ultra फोन स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर से होगा लैस
  • सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा में मिल सकती है 16 जीबी तक रैम
  • यह फोन S पेन सपोर्ट के साथ आ सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में P आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस फोन में भी अपने पिछले Samsung Galaxy S21 Ultra की तरह 108 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। हालांकि, गैलेक्सी एस22 स्मार्टफोन में इम्प्रूव्ड कैमरा परफोर्मेंस मिल सकती है। कथित रूप से Samsung camera app में कुछ कोड की लाइन से संकेत मिला है कि सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन में 'Digital Enhancer' फीचर मिलेगा। इसके अलावा, फोन में 40 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।

दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन Itmaterial ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, जो कि माइक्रोलेंस फंक्शन प्रदान करेगा। इस फीचर को लेकर कहा जा रहा है कि यह 108 मेगापिक्सल शूटिंग मोड ऑन करने पर एक्टिवेट होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फोन में 'Digital Enhancer' फीचर मौजूद होगा, जो कि केवल सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा तक सीमित होगा।
 

Samsung Galaxy S22 Ultra specifications (expected)

पुरानी रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होगा। ग्लोबल वेरिएंट में Exynos 2200 प्रोसेसर मिल सकता है। स्मार्टफोन को लेकर दावा किया गया है कि यह फोन S पेन सपोर्ट के साथ आएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा का ग्लास कवर हाल ही में लीक हुआ था, जिसको लेकर माना जा रहा है कि इसमें P आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा। ग्लास कवर में पांच कटआउट मिल सकते हैं। हालांकि, टिप्सटर Ice Universe ने दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है और इसमें 12 मेगापिक्सल का सेंसर और दो 10 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हो सकते हैं।

फोन में एक 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा, एक 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज भी मिल सकती है। इस फोन में डार्क रेड, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »