iPhone 13 Pro Max ने लेटेस्ट Samsung Galaxy S22 Ultra को परफॉर्मेंस में पछाड़ा!

अक्सर सुनने में आता है कि सीपीयू और जीपीयू बेंचमार्क स्कोर किसी भी डिवाइस की एक्चुअल परफॉर्मेंस को सटीकता से नहीं साबित कर सकते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 फरवरी 2022 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 Ultra में है Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर।
  • iPhone 13 Pro Max में दिया गया है A15 बायोनिक चिप।
  • Qualcomm का Snapdragon 888 पिछले साल लॉन्च किया गया था।
हाल ही में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन Galaxy S22 Ultra को iPhone 13 Pro Max ने परफॉर्मेंस के मामले में पछाड़ दिया है। दोनों स्मार्टफोन को गीकबेंच पर टेस्ट किया गया और इस टेस्ट के नतीजे रोचक निकल कर आए। Galaxy S22 Ultra में इस्तेमाल किया गया Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर गीकबेंच पर Apple A15 Bionic चिप से कम स्कोर कर पाया। सिंगल कोर, मल्टी कोर और मशीन लर्निंग के तीनों ही सेगमेंट में Apple A15 प्रोसेसर ने कहीं ज्यादा स्कोर किया। 

PCMag की एक रिपोर्ट के अनुसार, गीकबेंच 5 टेस्ट के दौरान Samsung Galaxy S22 Ultra ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ iPhone 13 Pro Max के A15 चिप से कम स्कोर किया है। गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा ने मल्टी कोर स्कोर में 3,433 प्वॉइंट्स का स्कोर किया जबकि आईफओन 13 प्रो मैक्स ने 4,647 प्वॉइंट्स का स्कोर किया। वहीं, गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा ने सिंगल कोर में 1,232 प्वॉइंट्स स्कोर किए तो आईफोन 13 प्रो मैक्स ने 1,735 प्वॉइंट्स स्कोर किए। स्नैपड्रैगन के स्कोर को देखें तो ये हैरान कर देने वाला नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसके पिछले वर्जन के मुकाबले नए वर्जन में मामूली सुधार ही देखने को मिला है। जबकि एप्पल के A14 चिप के मुकाबले A15 बायोनिक चिप में जबरदस्त इम्प्रूवमेंट हुआ है। 

Qualcomm का Snapdragon 888 पिछले साल लॉन्च किया गया था। अब लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 के साथ इसके स्कोर की तुलना करें तो गीकबेंच के सिंगल कोर स्कोर में 8 Gen 1 ने 13 प्रतिशत की वृद्धि की है जबकि मिल्टी कोर स्कोर में इसकी परफॉर्मेंस में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो कि बहुत बड़ा इम्प्रूवमेंट नहीं कहा जा सकता है। लेकिन बात जब आईफोन की आती है तो डिवाइस चिप में जबरदस्त सुधार किया गया है। यहां पर इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि PCMag की रिपोर्ट के अनुसार, GFXBench बेंचमार्क पर स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 ने कई मामलों में 20 प्रतिशत तक का इम्प्रूवमेंट दर्शाया है।  

हालांकि, ऐसा अक्सर सुनने में आता है कि सीपीयू और जीपीयू बेंचमार्क स्कोर किसी भी डिवाइस की एक्चुअल परफॉर्मेंस को सटीकता से नहीं साबित कर सकते हैं। क्योंकि वास्तविक दुनिया में परिस्थितियां अलग अलग होती हैं। हां, लेकिन इतना तो कहा जा सकता है कि गेमिंग करते वक्त या वीडियो एडिंटिग जैसे हैवी टास्क करते समय चिप की परफॉर्मेंस इन स्कोर्स के माध्यम से जरूर आंकी जा सकती है।
Advertisement

अब चिप निर्माता NPU को लेकर बहुत उत्साहित हो गए हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि ये इमेज और वॉयस प्रोसेसिंग में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आने वाले कुछ दिनों में ये स्मार्टफोन के महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन्स में शामिल होते नजर आ सकते हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • In-built S Pen stylus
  • Superb display
  • Impressive performance
  • Versatile cameras
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Gets warm easily under load
  • Big and bulky
  • No bundled charger
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, crisp 120Hz display
  • Excellent construction quality
  • Stellar battery life
  • Great overall performance
  • Versatile cameras
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Bulky and heavy
  • Display notch in 2021
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1284x2778 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.