Samsung Galaxy S22 सीरीज़ अगले महीने Unpacked इवेंट में होगी लॉन्च!

Samsung Galaxy S22 सीरीज़ पिछले कई समय से लीक का हिस्सा बनी हुई है। पहले कहा जा रहा था कि दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी की ये फ्लैगशिप सीरीज़ Consumer Electronics Show 2022 (CES) के दौरान पेश की जाएगी।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 10:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन फोन
  • पहले कहा जा रहा था कि CES 2022 में पेश की जाएगी सीरीज़
  • Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में पेश होगी फ्लैगशिप सीरीज़
Samsung Galaxy S22 सीरीज़ पिछले कई समय से लीक का हिस्सा बनी हुई है। पहले कहा जा रहा था कि दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी की ये फ्लैगशिप सीरीज़ Consumer Electronics Show 2022 (CES) के दौरान पेश की जाएगी। नए सैमसंग गैलेक्सी एस22 लाइनअप को लेकर माना जा रहा है कि इसमें Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन शामिल होंगे। वहीं, अब नई लीक से संकेत मिले हैं कि यह सीरीज़ अगले महीने 8 फरवरी को आयोजित होने वाले Samsung Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च की जा सकती है। इसके अलावा, Galaxy S22 Ultra के S पेन को भी अपग्रेड प्राप्त हो सकता है।

कोरियन पब्लिकेशन DDaily की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung 8 फरवरी को Galaxy Unpacked 2022 इवेंट का आयोजन करने वाला है और इस दौरान कंपनी Samsung Galaxy S22 सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। गैलेक्सी एस22 मॉडल्स को खरीदने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू होगी। इसके अलावा, प्री-बुक हुए मॉडल्स की शीपिंग कथित रूप से 21 फरवरी से शुरू हो सकती है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज़ की रेगुलर सेल 24 फरवरी से शुरू की जा सकती है।
Advertisement

इसके अलावा, एक जाने-माने टिपस्टर Zaryab Khan (@xeetechcare) ने ट्विटर पर Galaxy S22 Ultra के कुछ कथित स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर की है। टिपस्टर के अनुसार, आगामी गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा के S पेन का इनपुट रिस्पॉन्स टाइम 2.8ms होगा।

फिलहाल Samsung ने सैमसंग गैलेक्सी ए22 सीरीज़ से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कीमत, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कई जानकारियां ऑनलाइन सामने आ चुकी है। रेगलर सैमसंग गैलेक्सी एस22 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत $799 (लगभग 60,300 रुपये) होगी। आगामी सैमसंग गैलेक्सीी एस22 स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह नए Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि कुछ मार्केट में यह Exynos वेरिएंट के साथ दस्तक दे सकता है।
Advertisement

हाल ही में एक लीक वीडियो में इन स्मार्टफोन्स के डिज़ाइन को देखा गया था। सैमसंग गैलेक्सी एस22 और सैमसंग गैलेक्सी एस22 प्लस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो कि बैक पैनल पर टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित होगा। गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा को लेकर कहा गया है कि यह सीरीज़ का सबसे प्रीमियम फोन होगा, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हाल ही में सामने आई लीक में सैमसंग गैलेक्सी एस22 और एस22 अल्ट्रा फोन 'Super Clear Lens' के साथ देखा गया था।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.