50MP कैमरे के साथ आएंगे Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22 Plus फोन! कैमरा फीचर्स लीक

Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मौजूद हो सकता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 30 नवंबर 2021 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 Ultra में मिलेगा वाटरड्रॉप नॉच
  • गैलेक्सी एस22 सीरीज़ फरवरी में हो सकती है लॉन्च
  • Samsung Galaxy S22 में मिल सकता है 50MP कैमरा
Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मौजूद होगा। आगामी स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स से जुड़ी यह जानकारी टिप्सटर द्वारा शेयर की गई है। Samsung Galaxy S22 Plus में भी कथित रूप से यह कैमरा स्पेसिफिकेशन मौजूद होने वाले हैं। सैमसंग की आगामी एस22 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि यह भारत में आगामी Snapdragon 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। पुरानी लीक में सामने आया था कि इस फ्लैगशिप सीरीज़ का रेगुलर वर्ज़न 6 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जबकि प्लस मॉडल में 6.55 इंच का डिस्प्ले मिलेगा।

Samsung Galaxy S21 FE लॉन्च के बाद Samsung Galaxy S22 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को फरवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर Ice Universe ने अब सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज़ के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी को शेयर किया है। टिप्सटर के मुताबिक, फोन में 1/1.57 इंच सेंसर और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने Samsung Galaxy S21 स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया था।
 

टिप्सटर के अनुसार, Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Plus स्मार्टफोन में भी 1/2.55 इंच 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी ए22 और सैमसंग गैलेक्सी एस22 प्लस फोन में 10 मेगापिक्सल सेंसर के साथ ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 3एक्स दिया जाएगा। गैलेक्सी एस21 सीरीज़ में डिजिटल ज़ूम मौजूद था।

बता दें, इसी टिप्सटर ने अक्टूबर महीने में फ्लैगशिप सीरीज़ के हाई-एंड मॉडल Samsung Galaxy S22 Ultra के बारे में जानकारी दी थी। टिप्सटर के मुताबिक, यह फोन इम्प्रूव्ड 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। साथ ही इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी में 10 मेगापिक्सल का Sony सेंसर भी मिल सकता है, जो कि पेरिस्कोप और टेलीफोटो कैमरा के लिए फीचर होगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • Polycarbonate back
  • Average battery life
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.