Samsung Galaxy S22 5G की कीमत अचानक हुई कम, यहां से जमकर खरीद रहे लोग

Samsung Galaxy S22 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023 18:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 5G फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।
  • Samsung Galaxy S22 5G में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy S22 5G में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Samsung Galaxy S22 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S22 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। वैसे तो ई-कॉमर्स साइट पर इस फोन की एमआरपी 75,999 रुपये है, लेकिन ग्राहक इसे बेहद सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। आइए Galaxy S22 5G पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Samsung Galaxy S22 5G पर ऑफर


Galaxy S22 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 75,999 रुपये है, हालांकि यह डिस्काउंट के बाद 50,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इस फोन पर बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत (1,000 रुपये तक) डिस्काउंट भी लिया जा सकता है, जिसके बाद यह फोन ग्राहकों को सिर्फ 49,990 रुपये में मिल जाएगा।

Galaxy S22 5G को भारतीय बाजार में बीते साल 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसके हिसाब अब यह फोन 23 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। हालांकि यह एक 5G स्मार्टफोन है, जिस पर आसानी से फास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपका बजट कम है और Samsung Galaxy S23 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो Galaxy S22 5G पर जा सकते हैं जो कि आपको कम दामों में लगभग समान फायदे प्रदान करता है।
 

Samsung Galaxy S22 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy S22 5G में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 3,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड One UI 4 के साथ आता है। सैमसंग के इस फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस स्मार्टफोन की लंबाई 146mm, चौड़ाई 70.6mm, मोटाई 7.6mm और वजन 168 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999
  2. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Airtel Priority क्या है, किन फोन में चलेगी सर्विस और क्यों हो रहा विवाद? जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  2. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  4. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  7. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  8. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
  9. 108MP कैमरा, 6520mAh बैटरी के साथ Honor 600e लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  10. Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.