Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के स्मार्टफोन इन कलर ऑप्शन के साथ दे सकते हैं दस्तक

Young ने अपने ट्वीट में यह भी बताया है कि रंगों के विकल्प की जानकारी 100 प्रतिशत सही है। हालांकि, Samsung ने इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही सैमसंग ने कलर ऑप्शन की जानकारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2020 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 Ultra में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • Samsung Galaxy S21 में उपलब्ध होंगे चार कलर ऑप्शन
  • Samsung Galaxy S21 Plus केवल दो रंगों के विकल्प के साथ आ सकता है

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ जनवरी में हो सकती है लॉन्च

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ स्मार्टफोन के कथित रंगों के विकल्प की जानकारी ऑनलाइन लीक कर दी गई है, इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि इन स्मार्टफोन का प्रोडक्शन किन देशों में किया जाएगा। लेटेस्ट जानकारी डिस्प्ले इंडस्ट्री एनालिस्ट ने ट्विटर के माध्यम से पेश की है, जिनका कहना है कि इस सीरीज़ में Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन शामिल होंगे। गैलेक्सी एस21 सीरीज़ पिछले हफ्ते से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है, इसके बैटरी, कैमरा, डिज़ाइन व लॉन्च से संबंधित कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। हालांकि, यहां यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि गैलेक्सी एस21 लाइनअप से जुड़ी सभी जानकारी Samsung द्वारा साझा नहीं की गई है।
 

Samsung Galaxy S21 series colour options (expected)

डिस्प्ले एनालिस्ट Ross Young के ट्वीट के मुताबिक, Samsung Galaxy S21 स्मार्टफोन ग्रे, पिंक, वॉयलेट और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ दस्तक देगा। वहीं, Galaxy S21+ को लेकर कहा गया है कि यह फोन ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में आएगा। जबिक Galaxy S20 Ultra स्मार्टफोन ब्लैक, सिल्वर और वॉयलेट कलर में आएगा। इसके अलावा ट्वीट में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह स्मार्टफोन ब्राज़ील, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और वियतनाम में प्रोड्यूस होगा।

Young ने अपने ट्वीट में यह भी बताया है कि रंगों के विकल्प की जानकारी 100 प्रतिशत सही है। हालांकि, Samsung ने इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही सैमसंग ने कलर ऑप्शन की जानकारी की पुष्टि की है।

पुराने लीक्स के मुताबिक, हाल ही में सामने आया था कि गैलेक्सी एस21+ स्मार्टफोन होल-पंच कटआउट के साथ आएगा, जिसमें फोन का सेल्फी कैमरा डिस्प्ले के बीचोबीच स्थित होगा। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एस21 का कैमरा हाउसिंग मॉड्यूल भी दिखा है। कथित रूप से सामने आ चुके गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के रेंडर्स में कैमरा मॉड्यूल Galaxy S20 की तुलना में अधिक बड़ा दिखा है।
Advertisement

पिछले ही दिनों सीरीज़ के तीनों ही फोन चीनी की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर बैटरी स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हुए थे। जिसमें सैमसंग गैलेक्सी एस21 फोन 4,000 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट था, जिसमें 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद था। वहीं, Samsung Galaxy S21+ फोन की बैटरी 4,660 एमएएच के साथ लिस्ट थी और Samsung Galaxy S21 Ultra फोन 4,800 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट था, यह दोनों ही फोन 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।

पिछले हफ्ते सामने आ चुकी एक और रिपोर्ट में सामने आया था कि यह सीरीज़ अगले साल जनवरी में दस्तक दे सकती है। रिपोर्ट में अटकले लगाई गई थी कि कंपनी गैलेक्सी एस फोन के लिए अपने पारंपरिक फरवरी व मार्च लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन को लेकर आने वाली है। इसके अलावा कंपनी कथित रूप से गैलेक्सी एस21 फ्लैगशिप फोन का प्रोडक्शन दिसंबर में शुरू कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.