Samsung Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स लीक

Samsung Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra एंड्रॉयड 11 पर आधारित वन यूआई 3.1 पर चलेंगे और इनमें स्नैपड्रैगन 875 या एक्सिनॉस 2100 चिपसेट शामिल होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 नवंबर 2020 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे
  • Galaxy S21 Ultra में S Pen सपोर्ट शामिल होने का भी दावा
  • सीरीज़ के तीनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स और रंग विकल्प हुए हैं लीक

Samsung Galaxy S21 Ultra में S Pen सपोर्ट दिया जा सकता है

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन्स को एक नए लीक में देखा गया है। लेटेस्ट लीक में गैलेक्सी एस21, गैलेक्सी एस21+ और गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलती है। Galaxy S21 सीरीज़ के रंग विकल्पों की जानकारी भी लीक हो गई है। नए मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट और एक्सिनॉस 2100 चिपसेट वाले दो प्रोसेसर विकल्प मिलेंगे, जो अलग-अलग देशों आधार पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा अफवाह है कि नई सीरीज़ के सबसे प्रीमियम फोन Galaxy S21 Ultra में बेहतरीन स्मार्टफोन डिस्प्ले और पहले से बेहतर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसमें 10x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट वाला टेलीफोटो लेंस शामिल होगा।

Android Police ने इस मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Samsung Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra को क्रमशः O1, T2 और P3 कोडनेम दिया गया है।
Advertisement

लीक से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 में फैंटम वॉयलेट, फैंटम ग्रे, फैंटम व्हाइट और फैंटम पिंक रंग विकल्प मिलेंगे। वहीं, गैलेक्सी एस21+ में फैंटम सिल्वर, फैंटम ब्लैक और फैंटम वॉयलेट रंग होने की अफवाह है। इसके सबसे प्रीमियम मॉडल गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा फैंटम सिल्वर और फैंटम ब्लैक रंग के विकल्पों में आ सकता है। Galaxy S21 को लेकर खबर है कि इसके बैक में प्लास्टिक कवर होगा, हालांकि Galaxy S21 Ultra में ग्लास बैक होने की अफवाह है।
 

Samsung Galaxy S21, Galaxy S21+, Galaxy S21 Ultra specifications (expected)

Android Police की रिपोर्ट है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21, गैलेक्सी एस21+ और गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा एंड्रॉयड 11 पर आधारित वन यूआई 3.1 पर चलेंगे और इनमें स्नैपड्रैगन 875 या एक्सिनॉस 2100 चिपसेट शामिल होंगे। Galaxy S21 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.2 इंच का फुल-एचडी+ एलटीपीएस डिस्प्ले होने की भी बात कही गई है, जबकि Galaxy S21+ में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एलटीपीएस डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके विपरीत, Galaxy S21 Ultra में एक एडेप्टिव रिफ्रेश रेटा (अधिकतम 120 हर्ट्ज़) के साथ 6.8-इंच का डब्ल्यूक्यूएचडी+ एलटीपीओ डिस्प्ले मिल सकता है।
Advertisement

गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का डिस्प्ले 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 3,000,000: 1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट कर सकता है। ये गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा पर उपलब्ध 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2,000,000: 1 कंट्रास्ट अनुपात पर एक बड़ा अपग्रेड होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस21 और गैलेक्सी एस21+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की खबर है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर, 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 64-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर शामिल होगा। दूसरी ओर, गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा 108-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड शूटर, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर और 10x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर के साथ आ सकता है।
Advertisement

कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S21 Ultra पर ऑप्टिकल ज़ूम को सक्षम करने वाले 3x और 10x टेलीफोटो शूटर्स पर 130 प्रतिशत बड़े पिक्सल होंगे। नए फोन में गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा पर मौजूद 100x स्पेस ज़ूम सपोर्ट भी शामिल होगा। इसके अलावा, एक लोकप्रिय टिप्सटर Ice Universe का कहना है कि गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा पर दोनों टेलीफोटो शूटर सबसे मजबूत ऑप्टिकल ज़ूम सिस्टम और 1.22-माइक्रोन पिक्सल के साथ आएगा।
Advertisement

लीक के मुताबिक, गैलेक्सी एस21 और गैलेक्सी एस21+ दोनों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 होगा। हालांकि, गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा में और तेज़ी से काम करने वाला वाई-फाई 6ई सपोर्ट होगा। Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra में अल्ट्रा वाइड बैंड (UWB) सपोर्ट होने की अफवाह है।

Samsung Galaxy S21 में 4,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है, जबकि गैलेक्सी एस21+ में 4,800mAh और Galaxy S21 Ultra में 5,000mAh की बैटरी शामिल होने के लिए कहा गया है। तीनों मॉडल में कम से कम 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का भी दावा है।
Advertisement

गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें S Pen सपोर्ट भी दिया जाएगा। हालांकि, फोन के बॉक्स में एस पेन नहीं मिलेगा। इसके बजाय यूज़र्स को इसे अलग से खरीदना होगा।

Galaxy S21 सीरीज़ की कीमत का खुलासा होना बाकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.