Samsung Galaxy S21 FE की तस्वीर गलती से इंस्टाग्राम पर हुई लीक! ट्रिपल रियर कैमरा की मिली झलक

Samsung के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टीज़र पोस्टर साझा किया गया था, जिसमें नया सैमसंग फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 अगस्त 2021 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 FE सितंबर में हो सकता है लॉन्च
  • सैमसंग ने कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया इंस्टाग्राम पोस्ट
  • फोन के स्पेसिफिकेशन Galaxy S21 जैसे हो सकते हैं
Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन की लॉन्चिंग अभी भी अज्ञात है, लेकिन आधिकारिक कंफर्मेशन से पहले यह फोन Samsung इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पॉट किया गया है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने नए फोन की झलक टीज़र पोस्टर के जरिए अपने इंस्टाग्राम पेज पर दिखाई, जिसे सोमवार को पोस्ट किया गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही तस्वीर को डिलीट कर दिया गया। सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर पहले माना जा रहा था कि यह कंपनी के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किया जाएगा, जो कि जल्द आयोजित होने वाला है। हालांकि, कथित रूप से कंपनी फोन की लॉन्चिंग में सप्लाई समस्या के कारण देरी कर रही है।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टीज़र पोस्टर साझा किया गया था, जिसमें नया सैमसंग फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता था।
Advertisement

हालांकि, टीज़र में स्मार्टफोन का डिज़ाइन देखने में Samsung Galaxy S21 जैसा प्रतीत हो रहा था। फोन में वही बॉडी कलर के साथ कैमरा बम्प देखा जा सकता है, जो कि इसे फ्लैगशिप फोन से अलग बनाता है। इस फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन होगा, जिसके रेंडर्स पहले भी लीक हो चुके हैं।

हालांकि, जैसे ही कुछ रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई स्मार्टफोन का आधिकारिक लुक देखने को मिला है, वैसे ही कंपनी ने अपना इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिया। इस कदम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी ने गलती से अज्ञात सैमसंग फोन की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया था।  
Advertisement

आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई फोन को लेकर पहले माना जा रहा था कि यह कंपनी के नए फोल्डेबल फोन के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में संकेत दिया गया कि फोन लॉन्च में देरी हो सकती है, तब ये भी अटकले लगाईं गई कि यह फोन सितंबर या फिर अक्टूबर महीने में दस्तक दे सकता है।  
Advertisement

पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन की बात करें, तो गैलेक्सी एस21 एफई फोन के स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी एस21 फ्लैगशिप के समान हो सकते हैं। फोन में 6.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसमें कुछ बदलाव भी दिए जा सकते हैं, जैसे 4,500 एमएएच की बैटरी आदि।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • Polycarbonate back
  • Average battery life
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.