32MP सेल्फी कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy S21 FE 5G लॉन्च, जानें प्राइस

Samsung UK वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत GBP 699 (लगभग 70,200 रुपये) तय की गई है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 जनवरी 2022 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 FE 5G में है दो स्टोरेज वेरिएंट्स
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी की सेल 11 जनवरी से होगी शुरू
  • फोन में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन को आज मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। नया Samsung फोन Samsung Galaxy S21 और Samsung Galaxy S20 FE के सक्सेसर का ही बदला हुआ अवतार है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। इसके साथ फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई फोन के सक्सेसर के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी फोन इम्प्रूव्ड नाइट मोड के साथ आया है।
 

Samsung Galaxy S21 FE 5G price, availability

Samsung UK वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत GBP 699 (लगभग 70,200 रुपये) तय की गई है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 749 (लगभग 75,200 रुपये) है। फोन ग्रेफाइट, लैवेंडर, ओलिव और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसकी सेल 11 जनवरी से दुनिया के कई हिस्सों में शुरू हो जाएगी।
Advertisement

Samsung Galaxy S21 FE के भारत लॉन्च की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
 

Samsung Galaxy S21 FE 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी फोन Android 12 पर आधारित One UI 4 पर काम करता है।  फोन में 6.4-इंच का फुल-एचडी+ डायनमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलती है। माना जा रहा है कि यह प्रोसेसर Snapdragon 888 या Exynos 2100 हो सकता है, जो कि मार्केट्स पर निर्भर करेगा।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस के साथ स्थित है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर भी मिलता है। आखिर में 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S21 FE 5G में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

फोन 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फा, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरो, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। फोन में इन-डिस्प्ले (ऑप्टिकल) फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है। फोन बाकि डिवाइस को वायरलेस चार्ज करने के लिए सैमसंग के वायरलेस पॉवरशेयर फीचर के साथ आता है।

फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 155.7x74.5x7.9mm और भार 177 ग्राम है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.