Samsung Galaxy S20+ का स्नैपड्रैगन मॉडल बेंचमार्क साइट पर लिस्ट

Geekbench की साइट की लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें क्वालकॉम चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसका कोडनेम “kona” है। यह कोडनेम बीते साल पेश किए गए स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से जुड़ा हुआ है।

Samsung Galaxy S20+ का स्नैपड्रैगन मॉडल बेंचमार्क साइट पर लिस्ट
ख़ास बातें
  • 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S20+
  • Samsung Galaxy S20+ हो सकता है 11 फरवरी को लॉन्च
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है सैमसंग के इस फोन में
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20+ को अगले महीने आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाना है। इससे पहले सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के स्नैपड्रैगन वेरिएंट को कथित तौर पर बेंचमार्क साइट किए जाने की जानकारी मिली है। Samsung के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगा। सैमसंग गैलेक्सी एस20+ को पहले सैमसंग गैलेक्सी एस11+ के तौर पर लाए जाने के दावे किए जा रहे थे। यह Samsung Galaxy S10 का अपग्रेड होगा। मार्केट में Samsung Galaxy S20 और Samsung Galaxy S20 Ultra के बीच जगह लेगा। इन तीनों ही सैमसंग स्मार्टफोन को कंपनी के गैलेक्सी अनपैक्ड 2020 इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है।

गीकबेंच लिस्टिंग में इस Samsung फोन को SM-G986U मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस20+ का स्नैपड्रैगन वेरिएंट अमेरिका, कनाडा और चीन जैसे मार्केट में आएगा। लिस्ट किए गए मॉडल नंबर वाला डिवाइस का बीते साल नवंबर महीने में लिस्ट किए गए SM-G986B मॉडल नंबर वाले डिवाइस से रिश्ता लगता है। क्योंकि अब तक माना जा रहा था कि पहले लिस्ट किया गया हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी एस20+ 5जी का एक्सीनॉस वर्ज़न था।
 

Samsung Galaxy S20+ specifications (rumoured)

Geekbench की साइट की लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें क्वालकॉम चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसका कोडनेम “kona” है। यह कोडनेम बीते साल पेश किए गए स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से जुड़ा हुआ है। चिपसेट की बेस फ्रिक्वेंसी 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। और यह 12 जीबी रैम के साथ आएगा।
 
samsung

इसके अलावा इस सैमसंग फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 923 और मल्टी कोर टेस्ट में 3,267 का स्कोर मिला। बेंचमार्क लिस्टिंग को 12 जनवरी को अपलोड किया गया था।

Samsung इन दिनों अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की तैयारियों में जुटी है। इस लॉन्च इवेंट में Samsung अपनी गैलेक्सी एस20 सीरीज़ के फोन से पर्दा उठाएगी। अब लीक हुई जानकारियों की मानें तो इस सीरीज़ के तीन फोन पेश किए जाएंगे। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एस20+ की कथित तस्वीर सामने आई थी जो फोन में होल-पंच डिज़ाइन, इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप की ओर इशारा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »