Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra लॉन्च, जानें इनके बारे में

Samsung Galaxy S20 सीरीज़ के स्मार्टफोन 6 मार्च से अलग-अलग रंग में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने ऐलान किया है कि स्मार्टफोन की कीमत 999.99 डॉलर (करीब 71,300 रुपये) से लेकर 1,599.99 डॉलर (करीब 1,14,100 रुपये) के बीच होगी।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 12 फरवरी 2020 07:18 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा में 6.9 इंच का क्वाड-एचडी डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले
  • Samsung Galaxy S20 में 6.2 इंच की इनफिनिटी ओ डायनमिक एमोलेड स्क्रीन है
  • गैलेक्सी एस20+ में 6.7 इंच का क्वाड-एचडी डिस्प्ले

Samsung Galaxy S20 तीनों फोन में सबसे सस्ता और छोटा है

Samsung ने आधिकारिक तौर पर 2020 के लिए अपनी एस-सीरीज़ के हैंडसेट Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy S20 और Samsung Galaxy S20 Ultra से पर्दा उठा लिया है। सैमसंग के तीनों ही स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5जी, बेहतर कैमरे, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, बड़ी बैटरी और नए डिज़ाइन के साथ आते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस20 और गैलेक्सी एस20+ सीधे तौर पर Samsung Galaxy S10 और Samsung Galaxy S10+ के अपग्रेड हैं। लेकिन सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा बिल्कुल ही नया फोन है। यह 108 मेगापिक्सल रियर कैमरे, 40 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy S20, Galaxy S20 , Galaxy S20 Ultra price and availability

सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज़ के स्मार्टफोन 6 मार्च से अलग-अलग रंग में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने ऐलान किया है कि स्मार्टफोन की कीमत 999.99 डॉलर (करीब 71,300 रुपये) से लेकर 1,599.99 डॉलर (करीब 1,14,100 रुपये) के बीच होगी। Samsung Galaxy S20 5G का दाम 999 डॉलर से शुरू होगा, जबकि Samsung Galaxy S20+ 5G की कीमत 1,199 डॉलर (करीब 85,500 रुपये) से शुरू होगी। Samsung Galaxy S20 Ultra 5G की शुरुआती कीमत 1,399 डॉलर (करीब 99,800 रुपये) होगी। फिलहाल, इन स्मार्टफोन की भारतीय कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement


Samsung ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Galaxy Buds ट्रूली वायरसेल ईयरफोन्स और Samsung Galaxy Z Flip को भी लॉन्च किया।
 

Samsung Galaxy S20 specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस20 का डाइमेंशन 151.7x69.1x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम। इसमें 6.2 इंच का इनफिनिटी ओ डायनमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। स्क्रीन क्वाडएचडी (1,440x3,200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 563 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। स्क्रीन HDR10 सर्टिफाइड है और इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। फोन में 7nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। चुनिंदा क्षेत्र में यह फोन सैमसंग एक्सीनॉस 990 प्रोसेसर के साथ आएगा और चुनिंदा मार्केट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मॉडल उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra भारत में भी हो सकते हैं लॉन्च


गैलेक्सी एस20 में 8 जीबी या 12 जीबी रैम के विकल्प हैं। स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 1 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। आपको बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन भी मिलेगा। गैलेक्सी एस20 को IP68 का सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग (रिटेल बॉक्स में), फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कैमरा डिपार्टमेंट में बड़ा अपग्रेड है। गैलेक्सी एस20 में तीन रियर कैमरे होंगे। यहां 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसके अलावा एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। तीसरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इस टेलीफोटो कैमरा का अपर्चर एफ/ 2.0 है और यह पीडीएएफ व ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन को सपोर्ट करता है। सेल्फी कैमरा में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement
फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.1, डुअल-बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5, एनएफसी, स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी एटमस साउंड के साथ आएगा।
 

Samsung Galaxy S20+ specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस20+ में बहुत कुछ सैमसंग गैलेक्सी एस20 जैसा ही है। अंतर साइज़, बैटरी क्षमता और एक अतिरिक्त रियर कैमरे का है। गैलेक्सी एस20+ का डाइमेंशन 161.9x73.7x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम है। इसका 5जी वेरिएंट 188 ग्राम का है। फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। एलटीई वर्ज़न में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है, जबकि 5जी वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ स्टोरेज में 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी के विकल्प होंगे। फ्रंट और रियर कैमरे के सेंसर्स में कोई बदलाव नहीं है। सिर्फ पिछले हिस्से पर एक डेप्थ कैमरा अतिरिक्त है।
Advertisement

आपको सैमसंग गैलेक्सी एस20+ में 6.7 इंच का क्वाड-एचडी (1,440x3,200 पिक्सल) डायनमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलेगा। इसमें इनफिनिटी ओ होल-पंच है।
 

Samsung Galaxy S20 Ultra specifications

अब बात इस सीरीज़ के सबसे प्रीमियम फोन की। सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा में 6.9 इंच का क्वाड-एचडी डायनमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा में रैम के दो विकल्प हैं- 12 जीबी या 16 जीबी। एलटीई और 5जी वेरिएंट में इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प रहेंगे- 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी। बैटरी क्षमता 5,000 एमएएच कर दी गई है। गैलेक्सी एस20 अलट्रा 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा का डाइमेंशन 166.9x76x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 220 ग्राम। 5जी वेरिएंट 222 ग्राम का है। बाकी दो मॉडल की तुलना में कुछ कैमरा सेंसर्स अपग्रेड किए गए हैं। वाइड एंगल और डेप्थ कैमरे के अलावा आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा में नया पेरीस्कोप जैसा टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी की जिम्मेदारी एफ/ 2.2 अपर्चर वाले 40 मेगापिक्सल सेंसर पर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium construction quality
  • Excellent display
  • Lean, feature-rich UI
  • Very good rear cameras
  • Great app and gaming performance
  • Day-long battery life
  • Bad
  • Heats up under load
  • Bland design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-notch build quality
  • Gorgeous display
  • Excellent cameras, zoom capability
  • Good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Big and unwieldy
  • Extremely expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.