Samsung Galaxy S20+ BTS Edition और Galaxy Buds+ BTS Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition और Galaxy Buds+ BTS Edition के साथ-साथ Galaxy S20 Ultra क्लाउड व्हाइट कलर वेरिएंट भारत में आज यानी 1 जुलाई से 9 जुलाई तक के बीच प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 11:09 IST
ख़ास बातें
  • भारत से पहले अमेरिका में लॉन्च हो चुका है Samsung Galaxy S20+ BTS Edition
  • Samsung Galaxy S20+ BTS Edition का एक मात्र कलर वेरिेएंट
  • स्पेसिफिकेशन के मामले में इस नए एडिशन में नहीं मिलेगा कुछ अलग

स्मार्टफोन के बैक पर मिलेगा BTS का लोगो

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition भारत में लॉन्च हो चुका है, इसके साथ ही कंपनी ने Galaxy Buds+ BTS Edition से भी पर्दा उठा दिया है। गैलेक्सी एस20+ और गैलेक्सी बड्स के बीटीएस एडिशन में रेगुलर मॉडल की तुलना में कुछ अलग स्पेसिफिकेशन पेश नहीं किए गए हैं, जिसका मतलब है कि इस स्पेशल एडिशन के स्पेसिफिकेशन रेगुलर मॉडल की तरह ही हैं। हालांकि, नए सैमसंग गैलेक्सी एस20+ बीटीएस एडिशन व गैलेक्सी बड्स बीटीएस एडिशन में कलर एक्सेंट और दक्षिण कोरिया के लोकप्रिय पॉप बैंड BTS का लोगो फीचर किया गया है। इसके साथ ही Samsung ने इसमें बीटीएस से प्रेरित थीम को भी प्रीलोड किया हुआ है। हालांकि, फोन और बड्स के स्पेशल एडिशन के अलावा, सैमसंग ने Galaxy S20 Ultra के क्लाउड व्हाइट वेरिएंट की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है।
 

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition, Galaxy Buds+ BTS Edition, Galaxy S20 Ultra Cloud White price in India, availability details

सैमसंग गैलेक्सी एम20+ बीटीएस एडिशन की कीमत भारत में 87,999 रुपये है, जबकि गैलेक्सी बड्स+ बीटीएस एडिशन की कीमत 14,990 रुपये है। वहीं, दूसरी ओर गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा के क्लाउड व्हाइट वेरिएंट की बात करें, तो यह फोन आपको 97,999 रुपये में उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy S20+ BTS Edition और Galaxy Buds+ BTS Edition के साथ-साथ Galaxy S20 Ultra क्लाउड व्हाइट कलर वेरिएंट भारत में आज यानी 1 जुलाई से 9 जुलाई तक के बीच प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, 10 जुलाई से यह सीमित संख्या में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

आपको बता दें, गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा क्लाउड व्हाइट मॉडल अपने सभी चैनल्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है, लेकिन गैलेक्सी एस20+ बीटीएस एडिशन और गैलेक्सी बड्स+ बीटीएस एडिशन खरीद के लिए केवल Samsung Exclusive Stores और Samsung India ऑनलाइन स्टोर्स पर ही उपलब्ध होगा।

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी एस20+ बीटीएस एडिशन स्मार्टफोन को गैलेक्सी बड्स+ बीटीएस एडिशन के साथ पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। यह फोन फिलहाल प्री-बुकिंग के माध्यम से अमेरिका में उपलब्ध है, जहां इसकी कीमत $1,249.99 (लगभग 94,400 रुपये) है। जबकि गैलेक्सी बड्स+ बीटीएस एडिशन $1,349.99 (लगभग 1,02,000 रुपये) में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि इस स्पेशल एडिशन को भारत में आने वाले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

आपको बता दें, स्पेशल सैमसंग गैलेक्सी एस20+ एडिशन स्मार्टफोन केवल सिंगल कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा, वो है हेज़ पर्पल कलर। इसके साथ बीटीएस फोटो कार्ड और बीटीएस स्टीकर्स के साथ-साथ रेगुलर सामन जैसे क्लियर केस और AKG के ईयरफोन आदि शामिल है।
 
 

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition specifications, features

स्पेसिफिकेशन के मामले में आपको सैमसंग गैलेक्सी एस20+ स्पेशल एडिशन और रेगुलर गैलेक्सी एस20+ मॉडल में कुछ अंतर नहीं मिलेगा। हालांकि, इस फोन में आपको बीटीएस थीम के साथ स्पेशल वॉलपेपर्स, आइकन और रिंगटोन मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई ऑन टॉप पर काम करेगा। इसमें 6.7 इंच का इनफिनिटी-ओ डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। यह ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 990 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 12 जीबी तक का रैम मौजूद होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मौजूद है।
Advertisement

सैमसंग ने इस फोन में 512 जीबी तक की स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी के मामले में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मिलेगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-notch build quality
  • Gorgeous display
  • Excellent cameras, zoom capability
  • Good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Big and unwieldy
  • Extremely expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.