Samsung Galaxy S20 FE का 256 जीबी वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

नए Samsung Galaxy S20 FE (256GB) वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये है और यह सिंगल क्लाउंड नैवी कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2020 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE 256 जीबी वेरिएंट को सिंगल कलर में उतारा गया है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई में मौजदू है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई के 128 जीबी वेरिएंट में मिलते हैं 5 कलर ऑप्शन

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है

Samsung Galaxy S20 Fan Edition उर्फ Galaxy S20 FE को नया 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त हो गया है, जिसकी प्री-बुकिंग 17 अक्टूबर यानी कल से शुरू होगी। आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई के स्टैंडर्ड 128 जीबी वेरिएंट की सेल भारत में आज 16 अक्टूबर से शुरू हो गई है। वहीं फोन के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 128 जीबी वेरिएंट की तुलना में यकीनन ज्यादा होने वाली है। इसके अलावा नया वेरिएंट सिंगल कलर ऑप्शन में आया है, जबक पुराना वेरिएंट खरीद के लिए पांच रंगों में उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy S20 FE (256GB) price in India, availability

नए Samsung Galaxy S20 FE (256GB) वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये है और यह सिंगल क्लाउंड नैवी कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। जैसे कि हमने बताया फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया 17 अक्टूबर से Samsung.com के साथ-साथ लीडिंग ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स के माध्यम पर शुरू होने वाली है। Samsung का कहना है कि इस फोन की शीपिंग 28 अक्टूबर से शुरू होगी।

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है, जिसकी सेल आज से Samsung.com के साथ-साथ लीडिंग ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स के माध्यम पर शुरू हो चुकी है।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो ग्राहकों को HDFC Bank कार्ड पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक मिलने वाला है और Samsung e-store पर 4,000 रुपये का वाउचर प्राप्त होगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S20 FE (256GB) specifications

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित बनाया गया है और यह 407 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। भारतीय मार्केट में Galaxy S20 FE के 4जी वेरिएंट को उतारा गया है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 990 चिपसेट मिलता है। कंपनी ने 5जी विकल्प को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ उतारा है। फोन 8 जीबी रैम से लैस है।

फोटो और वीडियो के लिए, Samsung Galaxy S20 FE ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस आता है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर भी मिलता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है। आखिर में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S20 FE के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा में ऑटोफोकस सपोर्ट भी है।
Advertisement

सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई पर 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी है। फोन 5जी (वैकल्पिक), 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। इसके अलावा Samsung Galaxy S20 FE में AKG द्वारा अनुकूलित स्टीरियो स्पीकर शामिल किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड डिवाइस को चार्ज करने के लिए फोन वायरलेस पॉवरशेयर लेकर आता है। Galaxy S20 FE का डायमेंशन 159.8x74.5x8.4 एमएम और वज़न 190 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant 120Hz Super AMOLED screen
  • Versatile and capable cameras
  • Lots of software features
  • Bad
  • Gets warm when stressed
  • Disappointing battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.