Samsung Galaxy S10e के इस कलर वेरिएंट की तस्वीर लीक

आधिकारिक लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S10e की एक नई तस्वीर लीक हो गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 फरवरी 2019 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S10e में हो सकता है साइड-माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Galaxy S10e के कैनेरी येलो कलर वेरिएंट की तस्वीर लीक
  • इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S10E

Samsung Galaxy S10e के इस कलर वेरिएंट की तस्वीर लीक

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung इस महीने अपनी Galaxy S10 सीरीज़ से पर्दा उठाने वाली है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S10e का एक नया रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आया है। सैमसंग गैलेक्सी एस10ई की लीक हुई तस्वीर में हैंडसेट के कैनेरी येलो कलर वेरिएंट को दर्शाया गया है। तस्वीर के माध्यम से इस बात को दर्शाने की कोशिश की गई है आखिर Galaxy S10e का कैनेरी येलो कलर वेरिएंट दिखने में कैसा होगा।

इसके अलवा Samsung Galaxy S10 सीरीज़ के आगामी मॉडल की लंबाई-चौड़ाई क्या होगी, इस बात की भी जानकारी लीक हुई है। गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के तीन वेरिएंट होंगे- Samsung Galaxy S10, Samsung Galaxy S10+ और Galaxy S10e। तीनों स्मार्टफोन के डाइमेंशन भी लीक हो गए हैं।
 

Photo Credit: Twitter/ Ishan Agarwal

टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने ट्वीट करके तीनों वेरिएंट के डाइमेंशन को लीक किया है। 5.8 इंच के डिस्प्ले वाले Galaxy S10e का डाइमेंशन 142.5x70.5x8.1 मिलीमीटर हो सकता है। 6.1 इंच के डिस्प्ले वाले Galaxy S10 का डाइमेंशन 149.9x71.6x8.1 मिलीमीटर हो सकता है। 6.4 इंच के डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी एस10+ का डाइमेंशन 157.0x75.3x8.1 मिलीमीटर हो सकता है।
 

Photo Credit: Twitter/ Ishan Agarwal

Samsung ब्रांड के प्रीमियम वेरिएंट में 4,000 एमएएच की बैटरी तो वहीं Galaxy S10e में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। गैलेक्साी एस10ई के कैनेरी येलो कलर वेरिएंट के रेंडर को भी इशान अग्रवाल द्वारा लीक किया गया है। फ्रंट पैनल पर इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल, फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट को फोन के दाहिनी तरफ तो वहीं वॉल्यूम और Bixby बटन को फोन के बायीं तरफ जगह मिली है। इशान अग्रवाल ने एक अन्य तस्वीर को भी साझा किया है। याद करा दें कि, 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में Samsung Galaxy Unpacked 2019 इवेंट को आयोजित किया गया है। इवेंट के दौरान कंपनी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.