Samsung Galaxy S10 Lite को मिला लेटेस्ट अपडेट, नया सिक्योरिटी पैच भी शामिल

Samsung Galaxy S10 Lite के इस लेटेस्ट अपडेट के जरिए किसी प्रकार का कोई बग फिक्स नहीं किया गया है, न ही प्रफोर्मेंस इम्प्रूवमेंट हुई है और न ही किसी प्रकार का कोई नया फीचर जुड़ा है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 नवंबर 2020 18:11 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S10 Lite का लेटेस्ट अपडेट फिलहाल स्पेन में मौजूद है
  • अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G770FXXS3CTJ3 है
  • गैलेक्सी एस10 लाइट का यह अपडेट केवल सिक्योरिटी पैच के साथ आया है

Samsung ने बाकि देशों के संबंध में जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है

Samsung Galaxy S10 Lite यूज़र्स को स्पेन में लेटेस्ट अपडेट मिला है, यह अपडेट नवंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है। इसके अलावा, इस लेटेस्ट अपडेट के जरिए किसी प्रकार का कोई बग फिक्स नहीं किया गया है, न ही प्रफोर्मेंस इम्प्रूवमेंट हुई है और न ही किसी प्रकार का कोई नया फीचर जुड़ा है। इस अपेडट का फर्मवेयर वर्ज़न G770FXXS3CTJ3 है। यह फोन अपडेट के बाद भी एंड्रॉयड 10 और वन यूआई 2.5 पर काम करेगा। फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि नया अपडेट भारतीय यूज़र्स तक पहुंचेगा या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सिक्योरिटी पैच के जरिए एक्सिनॉस 990 चिपसेट में मौजूद एक समस्या को भी ठीक किया गया है

Galaxy S10 Lite (SM-G770F) स्पेन यूज़र्स के लिए इस लेटेस्ट अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G770FXXS3CTJ3 है, जो कि लेटेस्ट नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। इसके अलावा इस अपडेट में कुछ और नहीं है। Sammobile की रिपोर्ट के अनुसार, यह अपडेट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और सैमसंग के खुद के सॉप्टवेयर में मौजूद सुरक्षा खामियों को ठीक करता है।  इसके अलावा, यह Exynos 990 प्रोसेसर से जुड़ी खामी को भी ठीक करता है, लेकिन भारत में गैलेक्सी एस10 लाइट का स्नैपड्रैगन वेरिएंट ही मौजूद है, तो ऐसे में उन्हें इन खामियों की चिंता करने की जरूरत नहीं।
Advertisement

फिलहाल, यह अपडेट केवल स्पेस में ही उपलब्ध है और इस अपडेट के बाद भी फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। अगस्त महीने में Samsung ने ऐलान किया था कि वह अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए तीन साल तक एंड्रॉयड अपडेट ज़ारी करेगा, जिसकी शुरुआत Samsung Galaxy S10 व इससे ऊपर के वर्ज़न से होगी। गैलेक्सी एस10 लाइट फोन को इस साल जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था, माना जा रहा है कि जल्द ही इसे एंड्रॉयड 11 अपडेट भी प्राप्त होगा। लेकिन अब तक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

इसके अलावा, यह भी साफ नहीं है कि यह अपडेट भारतीय यूज़र्स के लिए ज़ारी किया जाएगा या नहीं। हमने इस संबंध में स्पष्टता के लिए कंपनी से संपर्क साधा है, जैसे ही जवाब मिलने हम इस खबर के जरिए आपको अपडेट देंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10 Lite specifications



गैलेक्सी एस10 लाइट फोन 6.70 इंच डिस्प्ले के साथ सेंट्रल होल-पंच कटआउट के साथ आया था। इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम मौजूद है। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.