Samsung Galaxy S10, Galaxy S10 Lite और Galaxy S10+ की तस्वीरें लीक

Samsung अगले साल Galaxy S10 के तीन वेरिएंट उतार सकती है। हाल ही में गैलेक्सी एस10, Galaxy S10 Plus और Galaxy S10 Lite वेरिएंट के रेंडर लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2018 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S10+ में हो सकता है डुअल फ्रंट कैमरा
  • इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले से लैस हो सकते हैं गैलेक्सी एस10 के तीनों वेरिएंट
  • Galaxy S10+ में हो सकता है अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर

Samsung Galaxy S10, Galaxy S10 Lite और Galaxy S10+ की तस्वीरें लीक

Photo Credit: MobileFun

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung अगले साल Galaxy S10 के तीन वेरिएंट उतार सकती है। हाल ही में गैलेक्सी एस10, Galaxy S10 Plus और Galaxy S10 Lite वेरिएंट के रेंडर लीक हो गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट इन सभी में से सबसे सस्ता और गैलेक्सी एस10+ सबसे प्रीमियम वेरिएंट होगा। लीक हुए रेंडर को देखने से पता चलता है कि तीनों ही वेरिएंट इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले और सेल्फी के लिए डिस्प्ले में छेद के साथ आएंगे। उम्मीद है कि Samsung Galaxy S10+ के डिस्प्ले में दो सेल्फी सेंसर हो सकते हैं।

Olixar ने सैमसंग गैलेक्सी एस10 के प्रोटेक्टिव केस और कवर को बेचना भी शुरू कर दिया है। MobileFun लिस्टिंग से पता चलता है कि तीनों ही वेरिएंट का फ्रंट पैनल दिखने में एक सामान होगा। Galaxy S10 Lite में 5.8 इंच डिस्प्ले, गैलेक्सी एस10 में 6.1 इंच डिस्प्ले और Galaxy S10+ 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। बता दें कि लिस्टिंग को सबसे पहले SamMobile द्वारा स्पॉट किया गया है।

गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 लाइट वेरिएंट में दो रियर कैमरे तो वहीं Galaxy S10+ वेरिएंट के बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है। रेंडर में फिंगरप्रिंट सेंसर तो दिखाई नहीं दे रहा है, हो सकता है कि सेंसर को फोन के साइड में जगह मिले। प्रीमियम वेरिएंट अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने ट्वीट करते हुए बताया कि Samsung Galaxy S10 Lite में 5.8 इंच 2के+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। सैमसंग Galaxy S10 में 6.1 इंच 2के+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा और सैमसंग Galaxy S10+ में 6.4 इंच 2के+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  3. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  4. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  5. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  6. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  8. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  9. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  10. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.