Samsung Galaxy S10 का डिस्प्ले होगा खास

Samsung 2019 में अपना आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 को लॉन्च करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस10 के आधिकारिक लॉन्च में अभी समय शेष है लेकिन इससे पहले लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2018 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S10 के प्रीमियम वेरिएंट में हो सकती है 4,000एमएएच की बैटरी
  • 2019 में लॉन्च होगा Samsung Galaxy S10
  • 93.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आ सकता है Galaxy S10
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung 2019 में अपना आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 को लॉन्च करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस10 के आधिकारिक लॉन्च में अभी समय शेष है लेकिन इससे पहले लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि Samsung Galaxy S10 तीन अलग वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। जर्मन साइट AllAboutSamsung से सामने आई लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, गैलेक्सी एस10 का डिस्प्ले 93.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आ सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए Galaxy S10 या Galaxy S10+ में 4,000एमएएच की बैटरी हो सकती है।

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी एस10 का एक वेरिएंट 5.8 इंच और दूसरा वेरिएंट 6.44 इंच का डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। Samsung ब्रांड के यह फ्लैगशिप डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकते हैं। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग ने इस बात को पहले ही कंफर्म कर दिया है कि Galaxy S10 स्मार्टफोन 5 जी सपोर्ट के साथ आएगा। रिपोर्ट की माने तो, Samsung अगले साल लॉन्च होने वाले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन से हेडफोन जैक की छुट्टी कर जा सकती है।
 

Photo Credit: AllAboutSamsung

पिछले महीने एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें इस बात का दावा किया गया था कि Galaxy S10 पांच रियर कैमरे वाला फोन हो सकता है। गैलेक्सी एस10 के बैक पैनल पर तीन और फ्रंट पैनल पर दो सेल्फी कैमरे हो सकते हैं। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में यहां तक कहा गया था कि Samsung Galaxy S10 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 8150 या सैमसंग एक्सीनॉस 9820 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.