चार कैमरों वाला Samsung Galaxy फोन 11 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अगले महीने 11 अक्टूबर को Galaxy इवेंट का आयोजन कर रही है। इवेंट के दौरान 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है।

चार कैमरों वाला Samsung Galaxy फोन 11 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

Photo Credit: Twitter/Samsung

ख़ास बातें
  • इवेंट के दौरान लॉन्च हो सकता है नया Galaxy स्मार्टफोन
  • नए गैलेक्सी स्मार्टफोन में हो सकते हैं 4 रियर कैमरे
  • Samsung इस साल लॉन्च कर सकती है पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अगले महीने 11 अक्टूबर को Galaxy इवेंट का आयोजन कर रही है। इवेंट के दौरान 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। टिपस्टर का कहना है कि दो फ्रंट कैमरे और दो रियर कैमरे नहीं बल्कि इवेंट के दौरान लॉन्च होने वाले हैंडसेट में 4 रियर कैमरे हो सकते हैं। यह हैंडसेट ना ही कंपनी के Galaxy 'F' सीरीज का हिस्सा होगा और ना ही Galaxy S10 होगा। Samsung Mobile ने ट्वीट करते हुए एक तस्वीर को भी शेयर किया है।

इस तस्वीर में '4x fun' लिखा नजर आ रहा है, साथ ही इस बात की पुष्टि हुई कि कंपनी गैलेक्सी इवेंट का आयोजन 11 अक्टूबर को कर रही है। केवल इतना ही नहीं, तस्वीर को देखने से यह भी पता लगा है कि Samsung Galaxy इवेंट को आप घर बैठे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.samsung.com पर जाकर आसानी से देख पाएंगे। टिपस्टर आइस यूनिवर्स ने एक सप्ताह पहले इस बात का संकेत दिया था कि Samsung इस साल चार रियर कैमरा वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

सैमसंग इस साल अपना पहला मुड़ने वाला स्मार्टफोन (फोल्डेबल स्मार्टफोन) भी लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में होने वाले सैमसंग डेवलेपर कॉन्फ्रेंस (Samsung Developer Conference) में हैंडसेट से पर्दा उठ सकता है। कंपनी नए Galaxy A (2019) सीरीज को भी लॉन्च करेगी। इस सीरीज में आपको ट्रिपल रियर कैमरा और लेटेस्ट ट्रैंड को फॉलो करते हुए कंपनी इन-डिप्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। अभी यह सब अनुमान लगाया जा रहा है, कंपनी 11 अक्टूबर को इवेंट के दौरान ही सभी अहम जानकारियों से पर्दा उठाएगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »