सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो पर बड़ी छूट, ऑन5 प्रो भी मिल रहा है सस्ते में

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2017 14:40 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ऑन7 प्रो, ऑन5 प्रो पर क्रमशः 2,200 रुपये व 1,700 रुपये की छूट है
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • दोनों फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलते हैं
अगर आप सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड का बजट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर सैमसंग ऑन5 प्रो व सैमसंग ऑन7 प्रो स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो और गैलेक्सी ऑन7 प्रो की बात करें तो ये दोनों फोन भारत में जुलाई 2016 में लॉन्च किए गए थे।

इन डिवाइस को लॉन्च के समय क्रमशः 9,190 रुपये और 11,190 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब अमेज़न पर सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो को 2,200 रुपये की छूट के साथ 8,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा, 7,110 रुपये के एक्सचेंज के साथ फोन को 1,880 रुपये में लिया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो स्मार्टफोन 1,700 रुपये की छूट के साथ 7,490 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 5,850 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन को 1,640 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये दोनों फोन अमेज़न पर गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलते हैं। सैमसंग के इन स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट वाले ये फोन वीओएलटीई के साथ 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से लैस हैं। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.1 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

अब बात सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो की। इस फोन में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस 3475 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.