• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है खास और कीमत

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है खास और कीमत

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है खास और कीमत
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया है
  • इसे सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 2017 एडिशन का नाम दिया गया है
  • 64 जीबी स्टोरेज वाले सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की कीमत 16,900 रुपये है
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में पिछले साल अक्टूबर में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर लॉन्च हुआ था। शुरुआत में इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया गया था। अब गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का एक 64 जीबी वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया है, और यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से 16,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

नए स्टोरेज वेरिएंट को सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 2017 एडिशन को 32 जीबी वेरिएंट से सिर्फ 1,000 रुपये ज़्यादा में उपलब्ध कराया गया है। 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,900 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। फ्लिपकार्ट पुराने फोन के साथ एक्सचेंज करने पर 1,500 रुपये की छूट भी दे रही है, जबकि नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी मिल रहा है।

स्टोरेज को छोड़कर सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 2017 के बाकी स्पेसिफिकेशन 2016 में लॉन्च किए गए वेरिएंट वाले ही हैं। यह फोन मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन से लैस है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। डुअल-नैनो-सिम स्लॉट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में मौजूद होगी 3300 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 21 घंटे तक का 3जी टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। रियर कैमरे के साथ फ्लैश मौजूद है और यह फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11एन और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »