सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की प्री-ऑर्डर बुकिंग दुबई में शुरूः रिपोर्ट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जुलाई 2016 11:57 IST
सैमसंग गैलेक्सी नोट7 स्मार्टफोन से संबंधित जानकारियों की लीक होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब स्मार्टफोन के प्रेस रेंडर लीक हुए हैं। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सैमसंग के इस फैबलेट के आइरिस स्कैनर को दिखाया गया है। इसके अलावा बैटरी से संबंधित जानकारी और कथित गोल्ड कलर वेरिएंट के बारे में पता चला है। इस स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने से पहले दुबई के एक रिटेलर ने इस फैबलेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को 2 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हैंडसेट की बिक्री भी इसी दिन शुरू होने की उम्मीद है। सैममोबाइल ने जानकारी दी है कि दुबई के एक रिटेलर ने स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी है। रिटेलर करीब 9,200 रुपये लेकर 2 अगस्त को ही ग्राहकों को गैलेक्सी नोट7 देने का दावा कर रहा है।

लीक हुए वीडियो में आइरिस स्कैनर को काम करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से गैलेक्सी नोट7 को अनलॉक करने और होम स्क्रीन तक पहुंचने में सेकेंड भर भी नहीं लगता। सैममोबाइल ने बताया है कि इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। आइरिस स्कैनर के सेटिंग्स स्क्रीन से पता चलता है कि स्कैन कम से कम 8 इंच की दूरी से करना होगा। सैमसंग ने यूज़र को फोन और चेहरे के बीच 25-35 सेंटीमीटर की दूरी बनाए रखने का सुझाव दिया है। ऐसा इंफ्रारेड बीम के कारण किया गया है। सैमसंग ने इंफ्रारेड का इस्तेमाल करने का फैसला किया है क्योंकि यह अंधेरे में और अटपटे एंगल से भी सही काम करता है।

इस हैंडसेट के प्रेस रेंडर लीक हुए हैं जिससे गैलेक्सी नोट7 के गोल्ड कलर वेरिएंट होने के बारे में भी पता चला है। इसे कोरल ब्लू, सिल्वर टाइटेनियम और ब्लैक कलर वेरिएंट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। टेकड्रॉयडर द्वारा लीक की गई तस्वीर में हैंडसेट का ब्लैक कलर वेरिएंट सामने से नज़र आ रहा है।
Advertisement
 

इस बीच हैंडसेट का फ्लैट स्क्रीन वेरिएंट अब भी एक पहेली बना हुआ है। दरअसल, हाल ही में गैलेक्सी नोट7 के फ्लैट स्क्रीन की तस्वीरें सामने आई हैं। अब तक यह माना जा रहा था कि यह स्मार्टफोन सिर्फ कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। वैसे नामी टिप्सटर इवान ब्लास का अब भी कहना है कि सैमसंग की योजना गैलेक्सी नोट7 के सिर्फ डुअल-एज स्क्रीन को पेश करने की है। हालांकि, फ्लैट स्क्रीन की लीक हुई तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं।
Advertisement
 

एंड्रॉयडप्योर ने जानकारी दी है कि गैलेक्सी नोट7 में 3500 एमएएच की बैटरी है। अब तक कई रिपोर्ट में 4000 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया था। ताजा लिस्टिंग में हैंडसेट मे सुपर एमोलेड डिस्प्ले (1440x2560 पिक्सल) होने का पता चला है।

गैलेक्सी नोट7 में 6 इंच का डिस्प्ले, एग्जीनॉस 8893 चिपसेट (या स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर) और 6 जीबी रैम होगा। जानकारी मिली है कि यह वाटरप्रूफ हैंडसेट है और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को सपोर्ट करेगा। यह 256 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा और इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.