Samsung Galaxy Note 8 लॉन्च, दो रियर कैमरे और 6.3 इंच डिस्प्ले से है लैस

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने 2017 के दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 को लॉन्च कर दिया। Samsung Galaxy Note 8 कंपनी की नोट सीरीज़ का पहला डुअल रियर कैमरा हैंडसेट है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 23 अगस्त 2017 22:20 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग के लिए 2017 का दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है गैलेक्सी नोट 8
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की अहम खासियत में इसका डिस्प्ले भी है
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने 2017 के दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 को लॉन्च कर दिया। Samsung Galaxy Note 8 कंपनी की नोट सीरीज़ का पहला डुअल रियर कैमरा हैंडसेट है। इसके अलावा यह फोन 6.3 इंच के इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, मैपल गोल्ड, ऑर्चिड ग्रे और डीप सी ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। चुनिंदा मार्केट में इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग गुरुवार से शुरू हो जाएगी। कंपनी इस स्मार्टफोन को 15 सितंबर से उपलब्ध कराएगी। फिलहाल, गैलेक्सी नोट 8 भारत में लॉन्च की तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वैसे, इसके अमेज़न इंडिया पर बेचे जाने की संभावना प्रबल है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के विवाद के बाद यह कंपनी के लिए बेहद ही अहम हैंडसेट है। भले ही कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की सफलता के दम पर मार्केट में ज़ोरदार वापसी की। लेकिन गैलेक्सी नोट सीरीज़ पर लगा विवादों के धब्बे को धोने का ज़िम्मा सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 पर ही होगा। कंपनी को भी इसका एहसास है तभी तो सैमसंग मोबाइल बिजनेस के अधिकारी डी जे कोह ने विवाद के बाद भी नोट सीरीज के साथ बने रहने के लिए ग्राहकों का धन्यवाद किया।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच का क्वाड एचडी+ (2960×1440 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह भी गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की तरह इनफिनिटी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 521 पिक्सल प्रति इंच है। बताया गया है कि डिस्प्ले का डिफॉल्ट फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन पर चलेगा। इसे क्वाड एचडी+ में सेटिंग्स बदला जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy Note 8

इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि भारतीय मार्केट में सैमसंग के अपने एक्सीनॉस प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। आपको 6 जीबी रैम मिलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64, 128 और 256 जीबी। आपको माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा। गैलेक्सी नोट 8 उन चुनिंदा हैंडसेट में से है जो ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

(जानें: सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 बनाम सैमसंग गैलेक्सी नोट 7)

अब बात Samsung Galaxy Note 8 के सबसे अहम डुअल रियर कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिएगए हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए एफ/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डिवाइस की बैटरी 3,300 एमएएच की है। गैलेक्सी नोट 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसे नोट सीरीज़ के अन्य फोन की तरह आईपी68 का सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • Bad
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.