Samsung Galaxy Note 8 सितंबर में हो सकता है लॉन्च, 6 जीबी रैम से होगा लैस

अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी ऐप्पल को टक्कर देने के लिए दक्षिण कोरिया की प्रौद्योगिकी दिग्गज सैमसंग अपने सबसे महंगे फोन गैलेक्सी नोट 8 को सितंबर में लांच कर सकती है, जबकि पहले इसे अगस्त में लॉन्च करने का अनुमान लगाया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जून 2017 12:22 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 8 कंपनी का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा
  • गैलेक्सी नोट 8 में 6.2 इंच का डिस्प्ले और डुअल कैमरा होगा
  • इसमें एक्सीनॉस 8895 या क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होंगे
अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी ऐप्पल को टक्कर देने के लिए दक्षिण कोरिया की प्रौद्योगिकी दिग्गज सैमसंग अपने सबसे महंगे फोन गैलेक्सी नोट 8 को सितंबर में लांच कर सकती है, जबकि पहले इसे अगस्त में लॉन्च करने का अनुमान लगाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को सितंबर में अगले आईफोन की लॉन्चिंग के साथ-साथ ही लॉन्च करेगा। नया आईफोन एमोलेड डिस्प्ले और आईओएस 11 के साथ लॉन्च हो रहा है।
Advertisement

वेंचर बीट की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग की आगामी गैलेक्सी नोट की कीमत कंपनी के अब तक की सर्वाधिक महंगी कीमत 900 यूरो हो सकती है। दिलचस्प यह कि अगला आईफोन भी ऐप्पल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन होगा, जिसकी कीमत 1,000 डॉलर होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी नोट 8 में 6.2 इंच का डिस्प्ले, डुअल कैमरा, 3300 एमएएच की बैटरी, एक्सीनॉस 8895 या क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होगा।
Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया है कि जहां तक सॉफ्टवेयर का सवाल है, सैमसंग ने जाहिर तौर पर स्प्लिट स्क्रीन मल्टीटॉस्किंग में सुधार किया है, जिसके साथ एस पेन दिया जा रहा है और वह अधिक क्षमताओं से लैस है। एस पेन से हाथों से नोट लिखा जा सकता है। इस डिवाइस की स्क्रीन हमेशा ऑन रहेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.