सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में डुअल कैमरा सेटअप के साथ 6.3 इंच डिस्प्ले होने का दावा

पिछले महीने सैमसंग ने पुष्टि की थी कि वह इस साल की दूसरी छमाही में गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। अब एक रिपोर्ट में इस हैंडसेट के संबंध में कई दावे किए गए हैं। दूसरी तरफ, गैलेक्सी नोट 7 के रिफर्बिश्ड वर्ज़न को गैलेक्सी नोट 7आर के नाम से लाया जाएगा और इसे ब्लूटूथ 5.0 का सर्टिफिकेशन भी मिल गया है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 16 मई 2017 17:28 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 7 के रिफर्बिश्ड वर्ज़न का नाम गैलेक्सी नोट 7आर
  • सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले है
  • इसमें डुअल कैमरा सेटअप भी होगा
पिछले महीने सैमसंग ने पुष्टि की थी कि वह इस साल की दूसरी छमाही में गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। अब एक रिपोर्ट में इस हैंडसेट के संबंध में कई दावे किए गए हैं। दूसरी तरफ, गैलेक्सी नोट 7 के रिफर्बिश्ड वर्ज़न को गैलेक्सी नोट 7आर के नाम से लाया जाएगा और इसे ब्लूटूथ 5.0 का सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। ऐसे में यह गैलेक्सी नोट 7 के रिफर्बिश्ड वर्ज़न का मार्केट में उतारा जाना लगभग तय है।

सबसे पहले बात गैलेक्सी नोट 8 की। चीन से आई रिपोर्ट से पता चलता है कि सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप भी होगा। यह दावा एंड्रॉयड सोल की रिपोर्ट में किया गया है। गौर करने वाली बात है कि डुअल कैमरा सेटअप का दावा केजीआई सिक्योरिटी द्वारा भी किया गया था। गैलेक्सी नोट 8 के डुअल कैमरा सेटअप में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का। यह   3X ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करेगा। यह डुअल 6पी लेंस के साथ आएगा और डुअल ओआईएस को सपोर्ट भी करेगा।
Advertisement

मज़ेदार बात यह है कि केजीआई के विश्लेषक ने यह भी दावा किया कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का डुअल कैमरा सेटअप आईफोन 7 प्लस के डुअल कैमरा से भी बेहतर होगा।

सैमसंग ने इस बार अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी एस8+ के डिस्प्ले को बड़ा करने का फैसला किया था। हालांकि, गैलेक्सी नोट 8 के डिस्प्ले साइज़ को लेकर असमंजस की स्थिति है। वैसे, आमतौर पर इस सीरीज़ के फ्लैगशिप स्मार्टफोन बड़े डिस्प्ले के लिए जाने जाते हैं।
Advertisement

अब बात रिफर्बिश्ड गैलेक्सी नोट 8 की। इस डिवाइस का मॉडल नंबर एसएम 935एफ है। इस हैंडसेट को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। इसका मतलब है कि फोन ब्लूटूथ 5.0 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि गैलेक्सी नोट 7 ब्लूटूथ 4.2 के साथ आता है। इस महीने शुरुआत में गैलेक्सी नोट 7आर की कीमत करीब 28,300 रुपये होने का दावा किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.